एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: अर्सों बाद 12 घंटे चला शीतकालीन सत्र, बगैर कमलनाथ के कांग्रेस ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

MP Assembly Session: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्रवाई के दौरान PCC चीफ कमलनाथ नदारद रहे. कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जवाब देंगे.

MP Winter Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा की कार्रवाई खासी हंगामेदार रही. लंबे अर्से बाद विधानसभा की कार्रवाई 12 घंटे तक देखने को मिली. सुबह 11.00 बजे शुरू हुई विधानसभा की कार्रवाई देर रात 10.00 बजे तक जारी रही. विधानसभा की कार्रवाई के दौरान कई बार पक्ष और विपक्ष के नेताओं में तीखी बहस देखने को मिली. बुधवार को कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया हालांकि कांग्रेस का यह अविश्वास प्रस्ताव पीसीसी चीफ कमलनाथ के बगैर ही प्रस्तुत किया गया. 

गुरुवार को देंगे सीएम जवाब
कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जवाब प्रस्ताव करेंगे. इधर विधानसभा सत्र के महत्वपूर्ण तीसरे दिन सदन की कार्रवाई के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ नदारद रहे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को विदिशा जिले के सिरोंज जिले के दौरे पर रहे. जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे. 

पटवारी-ओपीएस में नोंक झोंक
सदन की कार्रवाई के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि सरकारी पैसे से भाजपा ऑफिस में 40 करोड़ रुपए का खाना खिला दिया. जीतू पटवारी के इस बयान पर नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया भडक़ उठे. मंत्री भदौरिया अपनी सीट से उठकर विपक्ष की और बढऩे लगे जिस पर विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरु कर दिया. मामले को बढ़ता देख स्पीकर ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया. इसके बाद जीतू पटवारी ने पुन: बोलना शुरू किया. 

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- 'भीगी बिल्ली है ये'
हंगामे के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने ओपीएस भदौरिया को बिल्ली कहकर संबोधित किया. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ओपीएस अपने क्षेत्र में भीगी बिल्ली बना फिरता है और यहां पहलवानी बता रहा है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के तेवर इसलिए तेज हो रहे थे. क्योंकि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के वक्तव्य के दौरान मंत्री ओपीएस भदौरिया अपनी सीट से करीब नौ उठे.जिन्हें बार-बार मंत्री रामखेलावन हाथ पकडक़र बिठाते नजर आए. 

'ढोर डॉक्टर हैं नेता प्रतिपक्ष'
शीतकालीन विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई में पक्ष और विपक्ष के नेताओं में व्यंग्य तंज का भी दौर चला. नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि हमने अविश्वास प्रस्ताव में जो मुद्दे उठाए, उनपर जवाब देना चाहिए. इस पर मंत्री गोपाल भार्गव वने कहा कि आपने आज क्या भाषण दिया वो आपको खुद याद नहीं होगा. इस पर संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह तो ढोर डॉक्टर हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: 'टायं-टायं फिस्स हो गया अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस के सभी आरोप हवा-हवाई निकले'- नरोत्तम मिश्रा का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget