एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जगहों पर हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

MP Weather Update: ग्वालियर और चंबल संभागों के अलावा नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़ और विदिशा में 6 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क है लेकिन अगले दो दिनों बाद बारिश और ओलावृष्टि (Rain and Hailstorm) के आसार हैं. मौसम में हो रहे बदलाव के चलते ही दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा. खजुराहों, ग्वालियर में हल्का कोहरा (Fog ) डेरा जमाए रहे. भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों का न्यूनतम तापमान जिलों में काफी बढ़ गया और बाकी संभागों के जिलों में खास परिवर्तन नहीं हुआ. उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक, इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, होशंगाबाद, भोपाल और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहा जबकि शेष संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7°C नौगांव, रीवा और उमरिया में दर्ज किया गया.

6 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिखेगा मौसम में बदलाव

भोपाल मौसम केंद्र ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण है जिससे मध्यप्रदेश के मौसम में हल्के बदलाव का संकेत मिल रहा है. इसी के साथ बांग्लादेश के ऊपर भी चक्रवातीय परिसंचरण है. 6 जनवरी से प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सामने आने पर मौसम में बदलाव दिखेगा. इससे पहले जबलपुर और पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री ऊपर जा सकता है. सर्दी का असर कुछ कम होकर दिन में बादल रहने का अनुमान है और रात के वक्त वर्तमान तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो सकता है. राज्य में अगले चौबीस घंटों के दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

ग्वालियर और चंबल संभागों में 6 जनवरी तक बारिश का अनुमान

ग्वालियर और चंबल संभागों के अलावा नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़ और विदिशा में 6 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है. ऐसी स्थिति में बादल सक्रिय होने के साथ कहीं-कहीं आगे बूंदाबांदी और 2 दिन बाद जबलपुर संभाग के जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को दिन में सर्दी कम रही. इस दौरान जबलपुर में अधिकतम तामपान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. फिलहाल अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

Omicron Threat: कोविड के होम आइसोलेशन और इलाज को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

PM Modi Punjab Rally: पीएम मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से किया जवाब तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget