एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में मानसून पर ब्रेक, किसानों के लिए हल्की बारिश बनी मुसीबत, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में इस मानसून जोरदार बारिश हुई है. इस बार पूरे प्रदेश में औसत 17 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. इसी कड़ी में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ी अपडेट दी है.

MP Weather News Today: मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में है. मौसम विभाग के अनुसार अब पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर थम गया है, हालांकि इस दौरान हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 

मौसम विभाग ने आज रविवार (29 सितंबर) को भी प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस वर्ष प्रदेश में अब तक 43.6 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 17 फीसदी ज्यादा है.

एमपी में औसत से ज्यादा बारिश
पूरे प्रदेश में इस बार मानसून ने लगभग समय से दस्तक दिया था और खूब झमाझम बारिश हुई थी. इस सीजन प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है. ज्यादातर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. प्रदेश में औसत बारिश 43.6 इंच होती है. 

हालांकि इस मानसून सीजन अब तक 17 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मंडला जिले में रिकार्ड की गई, जहां 60.5 इंच बारिश दर्ज की गई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर सिवनी जिला शामिल है, जहां 56 इंच बारिश दर्ज की गई है.

बारिश बनी किसानों के लिए आफत
शुरुआत में अच्छी बारिश की वजह से जहां किसानों के चेहरे खिले हुए थे, तो वहीं अब अंतिम दौर में हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रही है. किसानों की सोयाबीन की फसल खेतों में पककर कटने के लिए तैयार खड़ी है.

इसके उलट कई किसानों की फसल कटकर खेतों में ही पड़ी है, ऐसे में हो रही बारिश की वजह से सोयाबीन की फसल गलने की स्थिति में आ गई है, जो किसानों की चिंता बढ़ा रही है. 

जिलेवार बारिश का आंकड़ा
बारिश के मामले में शुरुआत से ही मंडला जिला टॉप पर है. मंडला में अब तक औसत बारिश से 11.26 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है. मंडला में अब तक 60 इंच बारिश रिकार्ड की गई है. 

इसी तरह सिवनी में 54.17 इंच, श्योपुर में 51.97, निवाड़ी में 50.76, सागर में 50.38, सीधी में 49.96, राजगढ़ में 48.69, डिंडौरी में 48.41, रायसेन में 47.91 और छिंदवाड़ा में 47.81 इंच बारिश रिकार्ड की गई है.

ये भी पढ़ें: बुधनी विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे किसान, 30 सितंबर को निकालेंगे मशाल रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget