एक्सप्लोरर

एमपी में मानसून मेहरबान! अब तक हो चुकी है औसत से अधिक बारिश, आज भी 15 जिलों में बरसेंगे बादल

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिल जारी है. प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदी, नाले और डैम लबालब भर चुके हैं. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार मानसून खासा मेहरबान रहा है. हालिया दिनों पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. जुलाई महीने में औसत बारिश की बात करें तो अब तक टॉरगेट से 3 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है.

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इधर बारिश की वजह से कोलार और बरगी बांध भी लबालब भर गए हैं. प्रशासन ने आमजनों से नर्मदा तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाने की अपील की है. 

मध्य प्रदेश में रविवार (28 जुलाई) तक 16 इंच बारिश का टॉरगेट है, इसके मुकाबले अब तक 16.5 इंच बारिश हो चुकी है. यह औसत बारिश से 3 फीसदी ज्यादा है. प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश की वजह से नदी-तालाब लबालब हो गए हैं, तो दूसरी तरफ बांधों में भी लगातार पानी बढ़ता ही जा रहा है. 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, बड़वानी, खरगोन, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर शामिल हैं. जबकि ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन सहित बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. 

खोले जा सकते हैं कोलार बांध के गेट 
कोलार परियोजना अंतर्गत कोलार बांध वीरपुर का जलस्तर बढ़कर 458.42 मीटर हो गया है और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कोलार नहर संभाग की कार्यपालन यंत्री हर्षा जैनवाल ने जानकारी दी कि कोलार बांध का लेवल 458.70 मीटर होने के बाद किसी भी समय बांध के गेट खोले जा सकते हैं. 

इसको लेकर आमजन को सूचित किया गया है. लोगों से कहा गया है कि कोलार नदी से प्रभावित होने वाले तटीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधियां न करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. 

बरगी बांध भी हुआ लबालब
रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना अंतर्गत बरगी बांध का वाटर लेवल 417.30 मीटर तक पहुंच गया है. जल्द ही इसका वाटर लेवल 418 मीटर पहुंच जाएगा. 

बरगी बांध के मुख्य अभियंता एसबी सिंह के अनुसार, 29 जुलाई तक और अति वर्षा होने की स्थिती में उससे पूर्व में भी डैम के गेट खोले जाने की संभावना है. प्रशासन ने आमजन को नर्मदा नदी के तट से पर्याप्त दूरी बनाये रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से 36 लाख की ठगी, पुलिस ने अकादमी संचालक को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget