एक्सप्लोरर

MP Weather Update: इंदौर में भीषण गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें- कब तक दस्तक दे सकता है मानसून

Indore Weather: इंदौर और आसपास के इलाकों में बीते कुछ समय से गर्मी और उमस का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक एक से दो हफ्तों में प्री मानसून शुरू होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

Indore News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) और उसके आसपास के इलाकों में भीषम गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है. सोमवार सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था. इस दौरान शहर में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो से तीन सप्ताह में मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है.

इंदौर सहित मालवा निमाड़ क्षेत्र में लगातार गर्मी और उमस का बनी हुई है. दिनभर गर्मी के बाद शाम और रात के समय उमस से लोगों को बेहाल का हाल बेहाल है. गर्मी के साथ ही बादल छाए रहने के कारण ऐसा मौसम लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के अनुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक और गर्मी की प्रकोप जारी रहेगा. उसके बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं.

20 से 25 जून तक इंदौर में मानसून दे सकता है दस्तक

इंदौर व आसपास के इलाकों में 20 से 25 जून के बीच मानसून के पहुंचने का अनुमान है. वर्तमान में अरब सागर में बना बीपरजाय चक्रवाती तूफान पूर्व में बढ़ते गुजरात और महाराष्ट्र की ओर जाएगा. इसके असर से मध्य प्रदेश में हवाओं की गति तेज होगी, ये आदर्श मानसून परिस्थितियां बनने के अच्छे संकेत हैं. फिलहाल माना जा रहा है कि चक्रवाती तूफान और कम दबाव के क्षेत्र के चलते जो परिस्थितियां बन रही हैं, उससे इस सप्ताह के अंत तक प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. 

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नु्क्सान

हालांकि बीते कुछ दिनों से इंदौर शहर में तेज बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्र में लगातार बारिश देखने को मिली. इंदौर जिले के देपालपुर, सांवेर और महू में अधिक बारिश हुई, कुछ स्थानों पर तो ओले भी गिरे. अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गई.

फसलों के नुक्सान को लेकर कलेक्टर ने ये कहा

इस संबंध में जब इंदौर के जिला कलेक्टर इलैया राजा टी से पूछा गया तो उनका कहना था कि अब तक जिले में फसलों के नुकसान होने की कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है. इसके बावजूद क्षेत्र के पटवारी और राजस्व अधिकारियों को अत्यधिक बारिश वाले क्षेत्रों में जायजा लेने के निर्देश दिए गए है. कलेक्टर ने माना कि सांवेर और देपालपुर के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हुई है, वहां राजस्व अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: MP News: बीजेपी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राहुल- प्रियंका को बताया झूठा, बोले- एमपी की जनता अब नहीं खाएगी धोखा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget