एक्सप्लोरर

MP News: अगले पांच दिन में मानसून कह देगा अलविदा, इससे पहले 17 जिलों में बरसात की संभावना, जानें IMD अपडेट

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में 5 अक्टूबर के बाद मानसून लौट जाएगा. एक अक्टूबर को 17 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. भोपाल में सबसे अधिक 14 इंच अतिरिक्त बारिश हुई है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब तेज बारिश का दौर खत्म होने वाला है. आज (मंगलवार, 1 अक्टूबर) प्रदेश के 17 जिलों में मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है. मौसम विभाग की मानें तो 5 अक्टूबर के बाद मानसून विदाई ले लेगा. मानसून की विदाई की शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले ग्वालियर-चंबल से होगी.

मध्य प्रदेश में मानसून ने 21 जून को दस्तक दी थी. मानसून के आने के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था. लगभग सभी जिलों में औसतन बारिश हो चुकी है. कुछ जिलों में थोड़ी बहुत कम है. प्रदेश में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के 37.3 इंच से 18 प्रतिशत अधिक है. 

17 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 17 जिलों में हल्की बारिश के आसार बताए हैं. इन जिलों में मंडला, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसने, सीहोर, शाजापुर, देवास, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर शामिल हैं. बाकी शेष जिलों में तेज धूप खिली रहेगी. 

भोपाल में 14 इंच ज्यादा बारिश
प्रदेश के पांच बड़े शहरों में सामान्य बारिश की बात करें तो पहले पायदान पर भोपाल चल रहा है, जहां औसत से 14 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है. भोपाल का कोटा 37.65 इंच है, जबकि अब तक 51.94 इंच बारिश हो चुकी है. इसी जबलपुर में औसत बारिश 44.49 इंच, जबकि अब तक 45.35 इंच बारिश रिकार्ड की गई. वहीं, ग्वालियर में 28.41 इंच बारिश होना चाहिए, जहां 17.09 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है. 

इधर इंदौर-उज्जैन इस मामले में पिछड़े हैं. इंदौर में औसत बारिश 34.18 इंच है, जबकि तक अब तक 33.48 इंच बारिश हुई है, जबकि उज्जैन में औसत बारिश का आंकड़ा 34.82 इंच है, जहां अब तक 32.77 इंच बारिश हुई है. 

सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश के मामले में मंडला जिला पहले नंबर पर है. मंडला में अब तक 60.65 इंच बारिश हो चुकी है. इसी तरह सिवनी में 56.82, निवाड़ी 52.75, श्योपुर 52.09, राजगढ़ 52.07, सागर 51.73, आलीराजपुर 51.42, डिंडौरी 51.22, छिंदवाड़ा 50.81 और सीधी में 50.52 इंच बारिश हो चुकी है. इन सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस से जीतकर BJP में शामिल हुईं मुरैना की मेयर पर अब होगी FIR! इस मामले में कोर्ट ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget