एक्सप्लोरर

एमपी में इंद्रदेव ने लिया हफ्ते भर ब्रेक, कमजोर पड़ा सिस्टम, IMD ने बारिश पर दी बड़ी अपडेट

MP Rain Forecast: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे. हालांकि मौसम विभाग ने अब कुछ दिनों के लिए इससे राहत के आसार जताए हैं.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लेकिन अब मौसम विभाग ने बारिश से राहत की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के लिए जिम्मेदार सिस्टम कमजोर हो गया है, जिसकी वजह से आगामी एक सप्ताह तक बारिश से राहत मिलेगी. 

मौसम विभाग ने आज मंगलवार (6 जुलाई) को प्रदेश के 13 जिलों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के प्रदेश के ऊपर से निकलने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कमजोर होने की वजह से सप्ताह भर तक बारिश नहीं होगी. 

इन जिलों में आज बरसेंगे बादल
हालांकि इस दौरान हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को प्रदेश के 13 जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होगी. इन जिलों में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, उमरिया, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट जिले शामिल हैं. 

बारिश में मंडला टॉप पर
प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हो गई थी. अब तक मध्य प्रदेश में 24.4 इंच बारिश हो चुकी है. प्रदेश के 7 जिले ऐसे हैं जहां 30 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, इनमें मंडला जिला टॉप पर हे. मंडला में अब तक 36.67 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. 

इसी तरह सिवनी में 34.83 इंच, नर्मदापुरम में 33.52, रायसेन में 33, राजगढ़ में 30.88 और छिंदवाड़ा में 30.61 इंच बारिश हुई है, जबकि डिंडौरी में 29.65 इंच, सीहोर में 29.63 इंच, सागर में 29.28 इंच और विदिशा में 28.87 इंच बारिश हो चुकी है. 

अब होगी हल्की और मध्यम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 दिनों तक अब हल्की मध्यम बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार आज 13 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं, जबकि कल 7 अगस्त को श्योपुर, शिवपुरी, सागर, दमोह, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व जबलपुर में हल्की और मध्यम बरसात होगी. 

इसी तरह 8 और 9 अगस्त को श्योपुर, मुरैना, भिंड, गुना, धार, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडौरी और रतलाम में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में हुई कितनी बरसात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget