एक्सप्लोरर

MP Weather Update: एमपी में ठंड फिर दिखाएगी तेवर, तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने का अनुमान, जानें- IMD का ताजा अपडेट

MP Weather Forecast: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर कई जिलों में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं. हालांकि, बीते दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस इजाफा दर्ज किया गया.

MP Weather News: मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज में रविवार (4 फरवरी) से बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले में ओले पड़ने की संभावना जताई है. मौसम विभागन ने इन जिलों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है. बादल राजस्थान के दक्षिण पश्चिम और मध्य हिस्से से होते हुए गुजर रहे हैं, जिसमें साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी देखने को मिल रहा है. इसका असर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में होगा. इसकी वजह से रविवार (4 फरवरी) प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है. 

सोमवार से ठंड बढ़ने के आसार
बीते चार-पांच दिनों से ठंड से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर ठंडक जोर पकड़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (6 फरवरी) से प्रदेश में फिर तेज ठंड का असर देखने को मिल सकता है. शुरुआत में हल्का जबकि बाद के दिनों में ठंड के तेवर तीखे होते जाएंगे. फिलहाल सर्दी से राहत है. प्रदेश में कई जिलों के तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

शनिवार (3 फरवरी) को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इंदौर 29.4 डिग्री, ग्वालियर 26.2 डिग्री, जबलपुर 27.4 डिग्री और उज्जैन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ग्वालियर में एक ही दिन में 3.6 डिग्री और भोपाल में 2.2 डिग्री, इंदौर में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा हुआ है. 

एमपी के इन जिलों में कैसा रहा तापमान?
प्रदेश में सबसे सर्द रात पचमढ़ी में रही है. यहां का न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतमान 25.2 डिग्री रहा. इसी तरह मलाजखंड का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री, न्यूनतम 10.1, नौगांव 25.5-10.1, रीवा 25.6-8.4, नरसिंहपुर 26.2-14.2, सतना 26.4-10.8, टीकमगढ़ 26.5-10.0, खजुराहो 26.6-9.8, सीधी 26.6-12.6, छिंदवाड़ा में 27.3 डिग्री सेल्सियस अधितम और 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

इसी तरह रायसेन में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  इस दौरान दमोह में 28.0-11.2, उमरिया 28.1-10.2, सागर 28.4-13.0, सिवनी 28.4-13.0, गुना 28.6-11.6, बैतूल 29.0-11.8, मंडला 29.2-9.6, नर्मदापुरम 29.9-15.2, धार 30.0-13.6, खंडवा 30.5-13.4, खरगोन 30.6-13.0 और रतलाम का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री, जबकि न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: MP: भोपाल में छात्रा से स्कूल का टॉयलेट साफ कराने पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, अल्का लांबा बोलीं- 'इनका बेटी पढ़ाओ-बेटी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanha Tiger Reserve: कुत्तों से बाघों तक पहुंचा जानलेवा वायरस, कान्हा टाइगर रिजर्व में मौतों ने बढ़ाई टेंशन
MP: कुत्तों से बाघों तक पहुंचा जानलेवा वायरस, कान्हा टाइगर रिजर्व में मौतों ने बढ़ाई टेंशन
'अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट...', CM मोहन यादव पर बोले जीतू पटवारी
'अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट...', CM मोहन यादव पर बोले जीतू पटवारी
MP: फिल्मी अंदाज में पुलिस का ऑपरेशन, हाथ ठेला लेकर पहुंची टीम ने दबोचा शातिर बदमाश
MP: फिल्मी अंदाज में पुलिस का ऑपरेशन, हाथ ठेला लेकर पहुंची टीम ने दबोचा शातिर बदमाश
Indore News: NEET एग्जाम देकर लौटी छात्रा का नर्मदा नदी के किनारे मिला शव, मां को किया था आखिरी फोन
इंदौर: NEET एग्जाम देकर लौटी छात्रा का नर्मदा नदी के किनारे मिला शव, मां को किया था आखिरी फोन

वीडियोज

Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: रामलला के चढावे के 'पापी',आखिर कब तक 'माफी'! | Champat Rai | News
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब ! सम्राट लेंगे बड़ा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget