एक्सप्लोरर

MP Vaccination: सीएम शिवराज की लोगों को सलाह- वेंटिलेटर पर जाने से अच्छा है कोरोना की वैक्सीन लगवाना

MP Corona Vaccination: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों ने अपनों को खोया है. इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है. उन्होेंने अपील की कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए दूसरों को प्रेरित करें.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वेंटीलेटर पर जाने से अच्छा कोरोना की वैक्सीन लगवाना है. मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और टीका लगवाना अपनी मर्जी की बात नहीं रही है. अब यह व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपने लापरवाह व्यवहार से दूसरे व्यक्तियों का जीवन खतरे में नहीं डाले. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप के कई देश प्रभावित हो रहे हैं. अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ लाख से अधिक हो गई है. इन परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर में हम सबने अपनों को खोया है. तीसरी लहर के संकट को देखते हुए यह जरूरी है कि हम जल्दी सतर्क हो जाएं. मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें और सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि कोविड का टीका आवश्यक रूप से लगवाएं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीकाकरण महाअभियान में भोपाल बरखेड़ी स्थित रशीदिया स्कूल में स्थापित टीकाकरण केन्द्र का जायजा ले रहे थे. मुख्यमंत्री ने टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और टीकाकरण के लिए आए व्यक्तियों से बातचीत की. उन्होंने टीकाकरण केन्द्र पर  मोहम्मद आलिम कुरैशी को टीकाकरण के बाद आईएम वैक्सीनेटेड का चिन्ह भी लगाया. 

सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब तक 9 करोड़ 91 लाख वैक्सीन डोज़ लग चुके हैं. यदि प्रदेशवासी थोड़ा और जागरूक एवं सक्रिय रहकर टीकाकरण के लिए आगे आएंगे तो प्रदेश के सभी पात्र भाई-बहनों को सुरक्षा चक्र उपलब्ध कराने में हम सफल होंगे. उन्होंने कहा कि यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि टीकाकरण जिन्दगी बचाने में कारगर है. इसलिए टीका लगवाने में लापरवाही बरतकर अपनी जिन्दगी को खतरे में डालना कोई समझदारी नहीं है. हम सब अपने परिजन और परिचितों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और यह सुनिश्चित करें कि अपने आस-पास के सभी पात्र व्यक्तियों को टीका अवश्य लगे.

शिवराज सिंह चौहान ने सभी धर्मगुरूओं, समाजसेवियों, राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे प्रदेशवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें. मुख्यमंत्री  ने टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ कोविड की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए अस्पतालों की व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है. अस्पतालों में ऑक्सीजन व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट, बेड, दवाएं, उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ आदि की व्यवस्था की जा रही है.

MP News: आंकड़ें बढ़ाने के चक्कर में जबलपुर में बड़ी लापरवाही, बिना वैक्सीन लगे बन रहा सर्टिफिकेट, प्रशासन ने दी ये सफाई

Ujjain News: उज्जैन में लहसुन के किसानों की चिंता, नहीं निकल रहा लागत मूल्य, सरकार से मदद की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget