एक्सप्लोरर

MP: धार में टीचर को 'जय श्री राम' बोलने से रोका, हिंदू संगठन ने किया विरोध तो डायरेक्टर ने मांगी माफी

Dhar News: धार जिले के सरदारपुर तहसील के दसई गांव में एक निजी स्कूल में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब स्कूल संचालक ने एक स्कूल शिक्षिका को 'जय श्री राम' बोलने से मना कर दिया. 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) संभाग के धार (Dhar) जिले स्थित सरदारपुर में एक शिक्षक को 'जय श्री राम' कहने से रोका गया. इसके बाद माहौल बिगड़ते देख स्कूल के डायरेक्टर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली. धार जिले के सरदारपुर तहसील के दसई गांव में एक निजी स्कूल में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब स्कूल संचालक ने एक स्कूल शिक्षिका को 'जय श्री राम' बोलने से मना कर दिया.
 
लिटिल फ्लावर स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका रितु डोडिया का आरोप है कि स्कूल निदेशक पंकज जैन ने धार्मिक मंत्रों का उपयोग करने से परहेज करने को कहा. इसके अलावा 'जय श्री राम' नहीं बोलने के निर्देश दिए. इसकी जगह 'गुड मॉर्निंग' का उपयोग करने का निर्देश दिया था. घटना की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के सदस्य और स्थानीय पुलिस स्कूल पहुंचे. 

स्कूल संचालक ने मांगी माफी
हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. घटना के संबंध में स्कूल डायरेक्टर ने माफी भी मांग ली है. इस घटना के बाद स्कूल में इस बात पर तीखी बहस छिड़ गई थी. इसके बाद दसई पुलिस चौकी के अफसरों को बीच-बचाव करना पड़ा. इधर मामला तूल पकड़ने के बाद स्कूल के डायरेक्टर पंकज जैन ने माफी मांग ली है.

स्कूल की तरफ से बयान जारी
स्कूल ने एक बयान भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनका इरादा किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और वह सभी मान्यताओं का सम्मान करते हैं. इधर मामले में एसडीओपी आशुतोष पटेल ने कहा कि यह स्कूल के बीच का ही मामला था और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है. इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है. 

ये भी पढ़ें- Vyapam Scam: व्यापमं घोटाले में दो डॉक्टरों को चार-चार साल की सजा, ग्वालियर की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget