एक्सप्लोरर

Indore Metro: इंदौर मेट्रो के लिए 20अगस्त तक पटरी बिछाने का टारगेट, सितंबर में ट्रायल रन की तैयारी

Indore Metro: मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत इंदौर और भोपाल दोनों जगहों पर मेट्रो को पटरी पर दौड़ाने का काम अंधाधुंध गति पकड़े हुए है. इंदौर में पटरी बिछाने के लिए बीस अगस्त डेडलाइन दे दी गई.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाला हैं. वहीं चुनाव से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार ने सौगातों की झड़ी लगा दी है. बता दें कि, हर रोज नई घोषणाओं को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान बाकियों से कहीं आगे हैं. यहां तक की कांग्रेस ने तो उन्हें नारियल वाले बाबा तक की उपाधि दे दी और घोषणावीर की संज्ञा दे डाली. डबल इंजन की सरकार बनने का यही फायदा जनता को मिला रहा है कि, मध्य प्रदेश में चुनावी रेलें दौड़नें लगी हैं फिर चाहे बात वंदे भारत की हो या मेट्रो प्रोजेक्ट की.

बता दें कि, मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत इंदौर और भोपाल दोनों जगहों पर मेट्रो को पटरी पर दौड़ाने का काम अंधाधुंध गति पकड़े हुए है. इंदौर में पटरी बिछाने के लिए बीस अगस्त डेडलाइन दे दी गई. दरअसल, कहा गया कि, कैसें भी करो लेकिन काम समय पर पूरा होना चाहिए. तीन हजार लोगों से ज्यादा वर्कर की टीम इस काम को करने में जुटी है. वहीं काम करने वालों की मुश्किल ये है कि बारिश का सीजन है और ऐसे में काम करना बेहद मुश्किल हो सकता है. क्योंकि काम करने के दौरान कई बार बारिश राह में रोड़ा बन जाती है.

चुनावी रेल है तो जल्दी चलना प्राथमिकता

दरअसल, सरकार नहीं चाहती है कि, प्रोजेक्ट ज्यादा लेट हो क्योंकि इस साल के आखिरी में विधानसभा और अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव है. ऐसे में जीत की जमीन तैयार करना पार्टी ने अभी से शुरू कर दिया है. इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है. वहीं भोपाल में भी अफसरों को एमडी मनीष सिंह के स्पष्ट निर्देश हैं कि डेडलाइन को ध्यान में रखकर काम किया जाए. ताकि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारी पर अफसर खरे उतर सकें. 

कहा पहुंची काम की गति 
बता दें कि, अभी तक तीन किलोमीटर बाय डक्ट और एक किलोमीटर डिपो में पटरी बिछाई जा चुकी है. 3000 मजदूरों दिन रात मेट्रो की काट में लगे हुए हैं. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक मनीषा सिंह ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से ट्रायल रन को लेकर अब तक के काम की जानकारी ली. मेट्रो का काम दिन रात चल रहा है. उन्होंने इंदौर मेट्रो में बाय डक्ट बीम के काम को दिन में बिना वजह बंद रखने को लेकर जनरल कंसल्टेंट के परियोजना निदेशक साइमन पुरी और उप परियोजना निदेशक परशुराम राय, महाप्रबंधक इंदौर मेट्रो रेल पर नाराजगी जताई.

वहीं कॉन्ट्रेक्टर को निर्देशित किया कि बारिश में कार्य रुकने नहीं चाहिए. उसके लिए ओवर शेड का स्थायी इंतजाम करें, जिससे पटरी राइडिंग का काम रुके नहीं. बता दें कि, इंदौर में अब तक 2,105 टन पटरी बन चुकी है और लगभग तीन किलोमीटर बाय डक्ट और एक किलोमीटर डिपो में पटरी बिछाई जा चुकी है. इस पर अधिकारियों को पटरी के काम में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें-

Madhya Pradesh Election 2023: अमित शाह ने बनाई मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति, यह टीम संभालेगी चुनाव की कमान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget