एक्सप्लोरर

Summer Special Train: खुशखबरी! पश्चिम मध्य रेलवे चलाएगा 142 समर स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

MP Summer Special Train: गर्मी में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल जबलपुर ने अहम फैसला किया है. यात्रियों को सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगी.

MP Summer Special Train News: पश्चिम मध्य रेल जबलपुर ने गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 142 समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेन जबलपुर से हरिद्वार और कन्याकुमारी, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से सहरसा और मैसूर और रीवा से सीएसएमटी (मुंबई) के बीच लिए चलेंगी. 

इन सभी ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन विंडो खोल दिया गया है. स्पेशल ट्रेनों के ठहराव का विस्तृत समय www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप पर प्राप्त किया सकता है. समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को भीड़ से निजात मिलेगी. 

जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
02191 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 18:55 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. यह ट्रेन 17 अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक चलेगी. इसी तरह 02192 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 16:20 बजे हरिद्वार से रवाना होगी और अगले दिन 11:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 अप्रैल 2024 से 1 अगस्त 2024 तक चलेगी.

इस ट्रेन का कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, भरुआसुमेरपुर, कानपूर सेन्ट्रल, उन्नाव, बलमु, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और लक्सर में हाल्ट होगा. इसमें दो वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 8 शयनयान श्रेणी और 02 एसएलआरडी कोच रहेंगे. इस ट्रेन के दोनों ओर से 32 फेरे लगेंगे.

जबलपुर-कन्याकुमारी-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
02122 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 16:25 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:45 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 अप्रैल 2024 से 25 जुलाई 2024 तक चलेगी. इसी तरह 02121 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 19:05 बजे कन्याकुमारी से रवाना होगी और तीसरे दिन 08:40 बजे जबलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 20 अप्रैल 2024 से 27 अप्रैल  2024 तक चलेगी.

ये दोनों ट्रेनें दो दिशाओं में नैनपुर, बल्लारशाह, विजयवाड़ा, चेन्नई एग्मोर, विल्लुपुरम, तिरुच्चिराप्पल्ली एवं तिरुनेवेली स्टेशन में रुकेंगी. इसमें दो वातानुकूलित -2 टियर, 11 वातानुकूलित इकॉनमी -3 टियर, 5 शयनयान श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी, 1 एसएलआरडी और 1 जेनरेटर कार होगी.इस ट्रेन के दोनों ओर से 30 फेरे लगेंगे.

रानी कमलापति-सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 
01663 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 16:30 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन 15:15 बजे सहरसा पहुंचेगी. यह 22 अप्रैल 2024 से 24 जून 2024 तक चलेगी. इसी तरह 01664 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 18:30 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन 21:10 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. यह ट्रेन 23 अप्रैल 2024 से 25 जून 2024 तक चलेगी.

इस ट्रेन का नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया औरि मानसी स्टेशन पर हाल्ट होगा.इसमें चार वातानुकूलित- 2 टियर, 3 वातानुकूलित- 3 टियर, 7 वातानुकूलित इकॉनमी- 3 टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी और 2 जेनरेटर कार होगी.इस ट्रेन के दोनों ओर से 20 फेरे लगेंगे.

रानी कमलापति-मैसूर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
इसी तरह 01662 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 08:30 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन 22:35 बजे मैसूर पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 अप्रैल 2024 से 25 जुलाई 2024 तक चलेगी. इसी तरह 01661 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 07:30 बजे मैसूर से रवाना होगी और अगले दिन 22:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. यह ट्रेन 20 अप्रैल 2024 से 27 जुलाई 2024 तक चलेगी.

इस ट्रेन का नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्दुवाडी, सोलापुर, होटगी, इंडी रोड, बीजापुर, बगेवादी रोड, अलमाटी, बागलकोट, बादामी, हुबली, कराजगी, हावेरी, रानीबेन्नूर, दावणगेरे, चिकजाजुर, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकुर, यशवंतपुर, बैंगलोर शहर, केंगेरी, रामानगरम और मांड्या स्टेशन पर ठहराव होगा.इस ट्रेन में चार वातानुकूलित -2 टियर, 3 वातानुकूलित-3 टियर, 7 वातानुकूलित इकॉनमी-3 टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी और 2 जेनरेटर कार होगी.इस ट्रेन के दोनों ओर से 30 फेरे लगेंगे.

रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
02185 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को 16:00 बजे रीवा से रवाना होगी और अगले दिन 12:20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी. यह ट्रेन 21 अप्रैल 2024 से 28 जुलाई 2024 तक चलेगी. इसी तरह 02186 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 13:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और अगले दिन 11:50 बजे रीवा पहुंचेगी. यह ट्रेन 22 अप्रैल 2024 से 29 जुलाई 2024 तक चलेगी.

इस ट्रेन का सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशन पर हाल्ट होगा.इसमें एक वातानुकूलित प्रथम सह 2 टियर, एक वातानुकूलित -2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 11 शयनयान श्रेणी, 4 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच रहेगा. इस ट्रेन के दोनों ओर से 30 फेरे लगेंगे.

ये भी पढ़ें: संपत्ति में नंबर वन हैं नकुलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और संजय शर्मा की कितनी है प्रोपर्टी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget