एक्सप्लोरर

MP Rain: भारी बारिश के चलते इंदौर और सिवनी में कल बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन का फैसला

MP School Closed: भारी बारिश को देखते हुए इंदौर और सिवनी जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है. स्कूलों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं. 9वीं से 12वीं कक्षा की त्रैमासिक परीक्षा भी स्थगित की गई.

MP Rain: मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी का एलान किया गया है. सिवनी और इंदौर जिला प्रशासन ने इसका एलान किया है. सिवनी जिले में भारी बारिश की वजह से कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया. शुक्रवार (15 सितंबर )और शनिवार (16 सितंबर) को सभी स्कूलों का अवकाश रहेगा. 9वीं से 12वीं कक्षा की त्रैमासिक परीक्षाओं को भी किया स्थगित कर दिया गया है. कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बारिश बाढ़ और मौसम को देखते हुए आदेश जारी किए.

स्कूलों को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए

वहीं, इंदौर जिले में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 16 सितम्बर 2023 को अवकाश घोषित कर दिया है. कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है.

बारिश से बढ़ सकता है जलस्तर

बारिश के चलते जलस्तर के भी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. प्रदेश के बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, शहडोल, अनूपपुर, खंडवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, उमरिया, बैतूल, नरसिंहपुर में भारी बारिश की पूरी संभावना है.

इन जिलों में भी अलर्ट

इसके अलावा सीधी, सिंगरौली, कटनी, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खरगोन, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, बड़वानी, धार, इंदौर, हरदा, नर्मदा पुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भी मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है. अलग-अलग हिस्सों में 15 से 17 सितंबर मेघ गर्जना के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है. उधर मध्य प्रदेश में बरगी डैम के सात गेट खोल दिए गए हैं.

MP Elections 2023: पीसीसी चीफ कमलनाथ ने CM शिवराज से मांगा 18 साल का हिसाब, पूछे ये पांच सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget