एक्सप्लोरर

Guna Accident: गुना के भीषण सड़क हादसे में मारे गए 13 लोगों में से एक RSS के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख भी, BJP प्रमुख ने जताया शोक

Guna Bus Accident: मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि गुना में हुए बस हादसे में आरोन खंड संघ चालक और गुना जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख मनोहरलाल शर्मा का निधन हो गया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के गुना (Guna) में हुए सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के एक नेता की भी मौत हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संघ नेता की मौत पर दुख जताया है. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा कि 'गुना में हुए बस हादसे में आरोन खंड संघ चालक और गुना जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख मनोहरलाल शर्मा के निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.' 

बता दें बुधवार (27 दिसंबर) की शाम गुना से आरोन के लिए निकली बस साढ़े आठ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. बस और डंपर की आमने सामने भिंड़त हुई, जिससे बस पलट गई और उसमें आग लग गई. बस में लगी आग की वजह से 12 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए. साथ ही डंपर ड्राइवर की भी मौत हो गई थी. आगजनी के बाद दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. इस हादसे में संघ के नेता की भी मौत की सूचना मिली है. 

जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख
इस हादसे के बाद जनप्रतिनिधियों ने ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आदि नेताओं ने ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा है.' 

दिग्विजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग
वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुना से आरोन जाने वाली बस में दुखद घटना होने का समाचार मिला है. अभी तक 13 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 15 लोग बुरी तरह जल गए हैं. ऐसी जानकारी मिली है यह बस बिना परमिट के बिना फिटनेस के चल रही थी. इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.'

MP Ministers Net Worth: सीएम मोहन यादव पर 8 करोड़ का कर्ज, इन मंत्रियों की संपत्ति को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget