एक्सप्लोरर

Rewa News: दहकते अंगारों के बीच आखिर क्यों तपस्या कर रहे हैं वकील साहब? दर्शन करने पहुंच रहे लोग

Rewa Advocate Deepak Tiwari Tapasya: वकील ने मीडिया को बताया कि वह 'पंचअग्नि' तपस्या कर रहे हैं, जिसका दूसरा भाग माघ की कड़कड़ाती ठंड में करना होता है.

MP Advocate Tapasya: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में एक वकील (Advocate) भीषण गर्मी में अंगारों के बीच बैठकर तपस्या (Tapasya) कर रहे हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है. रीवा में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है और पेशे से जिला न्यायालय के वकील दीपक तिवारी रीवा शहर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लक्ष्मणबाग संस्थान के परिसर की खाली जगह पर चारों तरफ लकड़ियां जलाकर बीच में बैठे हुए हैं. उनका कहना है कि वह कठिन तपस्या विश्व कल्याण के लिए कर रहे हैं.

वकील दीपक तिवारी (Deepak Tiwari) ने बताया कि दुनियाभर में संकट चल रहा है. कहीं कोरोना (Coronavirus) की समस्या है तो कहीं युद्ध (War) चल रहा है. इसे खत्म करने के लिए वह तपस्या कर रहे हैं. उनकी यह तपस्या 25 मई से शुरू हुई जो 2 जून तक चलेगी. वकील की तपस्या इन दिनों शहर में काफी चर्चित है और सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है.

''भगवान और गुरू के आशीर्वाद से मिली प्रेरणा''

तपस्या करने वाले वकील दीपक तिवारी ने मीडिया से कहा, ''मुझे यह प्रेरणा भगवान और गुरू के आशीर्वाद से मिली है. इसे 'पंचअग्नि साधना' कहते हैं जिसका एक भाग नौतपा में होता है और दूसरा भाग माघ महीने की कड़कड़ाती ठण्ड में होता है. यह साधना मैं विश्व कल्याण के लिए कर रहा हूं. चारों तरफ संकट है. कहीं कोरोना का संकट तो कहीं युद्ध चल रहा है. शान्ति की कामना से यह साधना की जा रही है. जब हम ईश्वर में लीन हो जाते हैं तो हमें गर्मी धूप का कुछ पता ही नहीं चलता.''

तस्वीरों में वकील के चारों ओर लकड़ियां जलती दिखाई दे रही हैं जो अंगारों की तरह दहक रही हैं और इन दहकते अंगारों के बीच वकील बैठकर अपनी साधना में लीन दिखाई देते हैं. मौके पर एक पोस्टर भी चस्पा किया गया है जिसमें वकील संघ के अध्यक्ष की अपील और फोटो नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें- Bhind News: लिफ्ट हादसे के शिकार परिवार का आरोप, शिकायत करने पर होटल प्रबंधन ने बेइज्जत कर निकाला, इस पार्टी के नेता का है होटल

वकील की प्राचीन तरीके से तपस्या कर रही लोगों को आकर्षित

वकील मंदिर के एक कोने में धूनी रमाकर भगवान की साधना में लीन होकर संवाद करते हैं. तपस्या कर रहे वकील के मुताबिक हर रोज दोपहर 12 से 3 बजे तक वह तपस्या करते हैं. 

शहर के लगभग 44 डिग्री तापमान में जलते हुए अंगारों के बीच बैठकर कठिन तपस्या कर रहे वकील लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं. जिस जगह वह तपस्या करते हैं, उसे प्राचीन समय की तपोस्थली बताया जा रहा है. कुछ लोग वकील को तपस्वी मानकर दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bhopal News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- नगरीय निकाय चुनाव में एक परिवार से एक व्यक्ति को मिलेगा टिकट, इन पार्टियों को बताया परिवारवादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget