एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: दो दिनों में इन जगहों पर बारिश के आसार, कब से सर्दी की दस्तक? मौसम विभाग ने बताया

MP Rains: मध्य प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 20 अक्टूबर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है. रीवा, राजगढ़ और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से नीचे आ गया है.

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में 2 दिन बाद यानी 20 अक्टूबर से सर्दी का असर शुरू होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसका असर धीरे-धीरे दिखने भी लगा है. रीवा, राजगढ़, ग्वालियर और पचमढ़ी में रात का पारा 19 डिग्री के नीचे आ गया है. इधर दो दिन तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 12 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने कहा कि लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में दो दिन तक बारिश होगी, लेकिन 20 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा, बारिश थम जाएगी.

जबकि धीरे-धीरे सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा. इधर प्रदेश के रीवा-राजगढ़, ग्वालियर-पचमढ़ी में रात का पारा 19 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जबकि इंदौर, ग्वालियर में तापमान 21-22 डिग्री के आसपास बना है.

दो दिनों में इन जिलों में बारिश
बारिश का सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी. आज 18 अक्टूबर को बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में बारिश का अनुमान है. कल 19 अक्टूबर को खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में गरज चमक के साथ बारिश होगी. बाकी जिलों में धूप खिलेगी. 

प्रदेश से मानसून की हो चुकी है विदाई
मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है. सबसे पहले 2 अक्टूबर को शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर से मानसून विदा हुआ, जबकि 5 अक्टूबर को मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना.

इसी तरह 11 अक्टूबर को जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल और सिंगरौली. 13 अक्टूबर को सिवनी, नर्मदापुरम, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, जबकि सबसे आखिरी में 15 अक्टूबर को धार, बुरहानपुर, खंडवा, मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल से मानसून की विदाई हो चुकी है. 

रबी सीजन के लिए अनुकूल मौसम
मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर के अनुसार खरीफ फसल लगभग 95 प्रतिशत खेतों से कट गई है. अब किसान रबी फसल की बोवनी की तैयारियों में जुटेगा. यदि अब बारिश होती है तो किसानों को बोनी करने में लाभ होगा साथ ही रबी सीजन की फसल गेहूं, चना से अच्छा उत्पादन हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: Orchha: खुशखबरी! ओरछा जल्द ही वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में होगा शामिल, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget