एक्सप्लोरर

खरगोन में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, 12वीं तक के सभी स्कूलों बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

MP Rainfall Alert: खरगोन में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से नदी नाले उफान पर हैं. कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. इसको देखते हुए खरगोन प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.

Khargone News Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. खरगोन में भी लगातार हो रही बारिश के कारण आज सोमवार (2 सितंबर) को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी छात्रों की सुरक्षा- स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 2 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है.

भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. चित्तौड़गढ़- भुसावल मार्ग पर भोगा नाले में बाढ़ के चलते यातायात बाधित हो गया है, इसकी वजह से प्रशासन मौके पर पुलिस बल तैनात किया है. कुंदा नदी का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है और शहर में कुंदा नदी का पानी लिंक रोड तक पहुंच गया है. 

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी धर्मराज मीना ने लोगों से विशेष अपील की है. इसमें कहा गया है कि लोग नदी,नाले, तालाब और रपटों के नजदीक न जाएं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

खरगोन में हुई 4 इंच से अधिक बारिश
दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक, इससे पहले रविवार को भी खरगोन में भारी बारिश हुई थी. खरगोन में कई जगहों पर 4 इंच से अधिक बारिश हुई. जिसकी वजह से खंडवा रोड पर कई जगह पानी भर गया. भारी बारिश की वजह से भोगा नाला उफान पर है और कई कॉलोनियों में पानी भर गया है.

नर्सरी से 12वीं तक स्कूल बंद
मौसम विभाग ने आज सोमवार को भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद खरगोन जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सभी स्कूलों में छुट्टी करने के निर्देश जारी किए हैं.

कलेक्टर से मिले निर्देश पर डीईओ एसके कानूडे ने जिले के नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में छुट्टी करने के आदेश दिये हैं. हालांकि स्कूल स्टाफ, एग्जाम शेड्यूल और ट्रेनिंग प्रोग्राम पहले की तरह जारी रहेंगे.

खरगोन में बारिश का आंकड़ा
खरगोन जिले में इस मानसून सीजन में औसत से अधिक बारिश हुई है. खरगोन में अभी तक औसत 825 मिमी बारिश के मुकाबले 773 मिमी बारिश हो चुकी है.

बारिश के हालात को देखते हुए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. खरगोन में कोटे का 94 फीसदी बारिश हो चुकी है. जिले में इस बार बड़वाह में सबसे अधिक और झिरन्या में सबसे कम बारिश हुई है. 

ये भी पढ़ें: महाकाल की सवारी में सिंधिया घराने के सदस्य का शामिल होना क्यों जरूरी? 250 साल पुरानी है परंपरा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget