एक्सप्लोरर

MP Rain: लगातार हो रही भारी बारिश से एमपी हुआ पानी-पानी, नदियों का बढ़ा जलस्तर, लोगों को किया गया अलर्ट

MP Rain: मध्य प्रदेश के अंदर जून से लेकर अभी तक बारिश का दौर जारी है. मौसम वैज्ञानिक एमएस तोमर ने बताया कि अगले 24 घंटे मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों में भारी बारिश की संभावना है.

MP Rain: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश (Rain) का दौर फिर से शुरू गया है. सभी नदी-नाले और डैम ओवर फ्लो हो गए हैं. दरअसल मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के एक्टिव हो जाने के कारण भारी बारिश का दौर जारी है. बीती रात से मध्य प्रदेश के अंदर भारी बारिश हो रही है. वहीं मध्य प्रदेश में चंबल, बेतवा, नर्मद और पार्वती सहित लगभग सभी नदियां उफान पर हैं. नर्मदापुरम और सीहोर में नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है. इसकी वजह से नर्मदा नदी के किनारे के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी आने की संभावना बढ़ गई है.
 
मध्य प्रदेश के अंदर जून से लेकर अभी तक बारिश का दौर जारी है. बीती रात से कई जिलों में बारिश फिर से शुरू हो गई है. मौसम वैज्ञानिक एम एस तोमर ने बताया कि अगले 24 घंटे मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा महाकौशल, चंबल, ग्वालियर, बुंदेलखंड, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में अगले 2 दिन तक भारी बारिश हो सकती है. इस बीच रायसेन, खंडवा, गुना, अशोक नगर, विदिशा, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, उमरिया, सीहोर, अनूपपुर, कटनी, छिंदवाड़ा सहित कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है.
 
 
30 जिलों में हो सकती है बारिश
 
मध्य प्रदेश के लगभग 30 जिले ऐसे हैं, जिनमें 2 दिन भारी या उससे अधिक बारिश की संभावना मौसम विभाग की तरफ से व्यक्त की गई है. मध्य प्रदेश में छोटी-बड़ी सभी नदियों में अधिक से ज्यादा पानी आ चुका है. नर्मदा से लेकर चंबल, बेतवा, ताप्ती, शिप्रा, शिवना नदी उफान पर हैं. भोपाल के नजदीक कलियासोत नदी के उफान पर आने के बाद दाम खेड़ा और मर्दाना गांव में 70 परिवार को शिफ्ट करने की नौबत आ गई है.
 
प्रशासन ने दी लोगों को ये सलाह
 
वहीं प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जल भराव की स्थिति होने पर किसी भी प्रकार के जलीय स्रोत में न जाएं और न ही पुलिया पर पानी होने की स्थिति में रास्ता पार करें. अति आवश्यक होने पर ही बाहर यात्रा करें. डिंडौरी-जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे और बेताब-नर्मदा पर बना पुल डूबने से करीब 4 फीट बचा है. बाढ़ से उफन रहे पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी है. अंग्रेजों के जमाने का बना पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त है. इस बीच नर्मदा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget