एक्सप्लोरर

MP Crime News: राजस्थान के कंजरों के साथ एमपी पुलिस का इनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार, जानिए कितने राउंड चली गोलियां

MP News: बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई इस मुठभेड़ में 18 गोलियां चलीं. इनमें से छह गोली पुलिस की ओर से चलाई गई जबकि कंजर गिरोह ने 12 गोलियां चलाईं. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है.

MP News: राजस्थान (Rajasthan) के कुख्यात कंजरों का मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) के साथ देर रात इनकाउंटर हुआ. इसमें एक कंजर जख्मी हो गया और उसके दो साथी फरार हो गए. पकड़े गए आरोपी को पैर में गोली लगी है. एमपी पुलिस को पकड़े गए बदमाश की लंबे समय से तलाश थी. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जिस इंस्पेक्टर के साथ यह मुठभेड़ हुई, उनका यह 30वां मुठभेड़ था. 

कौन-कौन हुआ फरार

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि नागदा पुलिस को सूचना मिली थी कि बेरछा रोड पर कंजर गिरोह वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसी के चलते नागदा टीआई श्याम चंद्र शर्मा को तस्दीक के लिए भेजा गया. यह सूचना सही निकली. जैसे ही पुलिस ने कंजरों की मोटरसाइकिल रोकने की कोशिश की, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई इस मुठभेड़ में 18 गोलियां चलीं. इनमें से छह गोली पुलिस की ओर से चलाई गई जबकि कंजर गिरोह ने 12 गोलियां चलाईं. पुलिस ने मिट्ठू सिंह नामक राजस्थान के कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके पैर में गोली लगी है. इस दौरान उसके दो साथी फरार हो गए. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार हुए बदमाशों के नाम राकेश उर्फ जगीरा पिता रामकैलाश, उदय सिंह उर्फ बाबू पिता परथिया कंजर है. ये तीनों ग्राम लाखाखेडी थाना चोमेला जिला झालावाड राजस्थान के निवासी हैं. आरोपियों के कब्जे से एमपी07-एनएम1028 नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है. इसके अलावा उसके पास से एक 12 बोर का देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मिट्ठू सिंह पर इनाम भी था. इस इनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी को भी मामूली चोट आई है.

इंस्पेक्टर का 30वां एनकाउंटर

उज्जैन जिले के नागदा में पदस्थ निरीक्षक श्याम चंद्र शर्मा की यह 30वीं मुठभेड़ थी. पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर भर्ती हुए श्याम चंद्र शर्मा लगातार अपनी उपलब्धियों और इनकाउंटर के चलते इंस्पेक्टर तक पहुंच गए. उन्होंने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले का अपराध पंजीबद्ध किया गया है. फरार आरोपियों की घेराबंदी और तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 

MP News: मध्य प्रदेश में खाद्य तेलों के स्टॉक भंडारण की सीमा हुई तय, जानिए कौन कितना रख सकता है

Chhindwara News: माचागोरा डैम में डूबने से 4 बच्चों की मौत, CM शिवराज ने दुख जताते हुए सहायता राशि की घोषणा की

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget