एक्सप्लोरर

MP Plane Crash: मंदिर के गुंबद से टकराया प्लेन, हादसे में एक पायलट की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Rewa plane crash: एमपी के रीवा में एक ट्रेनी विमान मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद क्रैश हो गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत की सूचना है.

MP Plane Crash News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार की रात एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया. हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई जबकि ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल है. पुलिस को उमरी गांव के कुर्मियान टोला से प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी. यहां बता दे कि रीवा में पाल्कन एविएशन अकादमी कई सालों से पायलट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट चला रही है. यहां कंपनी विमान द्वारा विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है. चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय के मुताबिक पुलिस को गुरुवार की रात खबर मिली थी कि उमरी गांव के कुर्मियान टोला में एक प्लेन क्रैश हो गया है.

विमान एक मंदिर के गुंबद से टकराकर क्रैश हो गया. गांव वालों के मुताबिक हादसा गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुआ.घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी उदित मिश्रा,चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय तथा गुढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर के साथ मौके पर पहुंचे. बताया जाता है कि पायलट कैप्टन विमल कुमार पिता रविंद्र किशोर सिन्हा (निवासी पटना) ट्रेनी पायलट 22 साल के सोनू यादव (निवासी जयपुर) को लेकर प्रशिक्षण उड़ान पर थे. कोहरा होने के कारण उन्हें गांव के मंदिर का गुम्बद नजर नहीं आया और उससे टकराकर प्लेन क्रैश हो गया. विमान के मंदिर से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलवा चारों तरफ फैल गया.घरों के अंदर गहरी नींद में सो रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए.गांव वालों ने चोरहटा पुलिस थाने को घटना की सूचना दी.

पुलिस के मुताबिक हादसे में पायलट विमल कुमार सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी,जबकि ट्रेनी पायलट सोनू यादव गंभीर रूप से घायल है.प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है.उसे रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया है.बताया जाता है कि ट्रेनी विमान ने रात में ही उड़ान भरी थी और उमरी गांव के समीप स्थित मंदिर के गुम्बद से टकरा गया.

ये भी पढ़ें:- भोपाल की सड़कों पर इसी महीने से दौड़ेंगी ई बाइक, जानिए क्या-क्या सुविधाएं आपको मिलेंगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget