एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri News: 'हमें खेद है, मौला अली...', धीरेंद्र शास्त्री ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा मौला अली पर दिए गए कथित बयान को लेकर विरोध तेज हो गए हैं. अब इस पूरे मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी बात रखी है.

Madhya Pradesh News: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) पर मौला अली को लेकर दिए गए कथित बयान पर अब विवाद बढ़ता जा रहा है. धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है. साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी धीरेंद्र शास्त्री को गिफ्तार करने की मांग तेज हो रही है. दूसरी ओर एक्स हैंडल पर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में भी आवाजें उठ रही हैं. ऐसे में अब इस पूरे मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात रखी है. 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से कहा, "हमने कभी भी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला है. जो सनातन धर्म के खिलाफ सजिशें होती हैं, हम उनपर चर्चा करते हैं, हमने सनातनी को जगाने पर चर्चा की है. यह जो मौला अली वाली चर्चा है यह दरबार में कोई जिन्न आया था उसने कहा कि मेरा नाम अली है, तो मैंने कह दिया फिर मेरे पास बजरंगबली हैं. अब इस बात को मौला अली से जोड़ दिया गया, जो सरासर गलत है. हमने कभी भी किसी के धर्म की बुराई नहीं की है."

'हमें खेद है'
उन्होंने आगे कहा कि 'हम किसी धर्म या धर्मगुरु के खिलाफ नहीं हैं. हमारे मन में सबके प्रति सम्मान है. हमने मौला अली के बारे जितना पढ़ा और समझा है, उससे वह अहिंसा के पुजारी हैं. इस वीडियो को मौला अली से जोड़ा गया, जो दुष्प्रचार है. इसके लिए अगर किसी को दुख पहुंचा तो हमें खेद है. हमारी भी भावनाएं दुखी हुईं, इसे इस प्रकार से नहीं जोड़ना चाहिए था. उनके भगवान उनके लिए सर्वोपरि हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. अगर इस वजह से किसी को दुख हुआ तो हम क्षमाप्रार्थी हैं, लेकिन मौला अली के लिए हमने ऐसा कुछ भी नहीं कहा, जिससे लोगों के भावनाएं आहत हों. हम सबको यही कहेंगे कि वीडिया का दुष्प्रचार किया जा रहा है.'

दरअसल इस पूरे मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय धीरेंद्र शात्री के खिलाफ आक्रोशित है. लखनऊ में कई मौलानाओं ने शुक्रवार को चौक कोतवाली में तहरीर दी. शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे मौलाना ने धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज करने की मांग की. फिलहाल केस तो नहीं दर्ज हुआ है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि जांच हो रही है.

MP Lok Sabha Election: '11वीं के छात्र को 17 साल की उम्र में कांग्रेस ने भेजा जेल', शिवराज को याद आई इमरजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget