एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर में PFI दफ्तर पर NIA की छापेमारी, संदिग्ध दस्तावेज बरामद, CCTV की डीवीआर भी जब्त

Indore News: एनआईए अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गई. पीएफआई का ये दफ्तर राजवाड़ा के नजदीक जवाहर मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग से संचालित हो रहा था.

Indore News: टेरर फंडिंग (Terror Funding) को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने  देशभर के 12 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)  के ठिकानों पर छापेमारी की और संगठन से जुड़े 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में स्थित पीएफआई के दफ्तर पर भी एनआईए ने देर रात छापेमारी की. पीएफआई का यह ऑफिस राजवाड़ा के करीब जवाहर मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग पर संचालित किया जा रहा था.

छापेमारी में संदिग्ध दस्तावेज बरामद

छापेमारी के दौरान एनआईए को ऑफिस से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं. जांच एजेंसी ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी जब्त कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी ने  PFI से जुड़े 3 लोगों के ठिकानों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई.

गृह मंत्री बोले-फिलहाल कुछ कहना मुमकिन नहीं
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया की देशभर में पीएफआई के दफ्तरों और उससे जुड़े हुए लोगों के ठिकानों पर NIA ने छापेमारी की है और कई लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे मीडिया से ही जानकारी मिली है कि NIA ने इंदौर में भी कार्रवाई कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि अभी इसको लेकर और कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है.

मुस्लिम युवाओं को भड़का रहे हैं ये संगठन

वहीं, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया की PFI के लोगों के कई मामलों में जुड़े होने की शिकायत पिछले साल घटित चूड़ीवाले की घटना में भी सामने आई थी. ऐसे लोगों के द्वारा मुस्लिम युवाओं को भड़काने की बात सामने आई थी. उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छी शिक्षा की जरूरत है ना की उन्हें भड़का कर उनसे कोई गलत कार्य करवाया जाए. इसी के चलते इस मामले से जुड़े लोगों पर इंदौर पुलिस ने भी कार्रवाई कर जिला बदर और रासुका की कार्यवाही की थी.

जिम संचालिका ने दी यह जानकारी
वहीं, पीएफआई के दफ्तर के समीप संचालित जिम की संचालिका ने बताया की यहां पर कई समय से PFI का ऑफिस है जो कि दोपहर 12 बजे खुलता है, लेकिन आज जब उन्होंने जिम खोला तो PFI का दफ्तर खुला हुआ था और 12 लोग अंदर मौजूद थे जो सादी वर्दी में थे. उन्होंने कहा कि वे लगभग सुबह 6.45 बजे आए थे और अपने साथ कुछ दस्तावेज और सीसीटीवी की डीवीआर ले गए हैं.

पीएफआई के करीम जावेद और खालिद को हिरासत में लिया गया
गौरतलब है कि पीएफआई के इंदौर में भी पदाधिकारी हैं और मीडिया उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक संगठन का कोई भी सदस्य मीडिया से बात करने के लिए सामने नहीं आया है. हालांकि जो जानकारी लगी है उसके अनुसार पीएफआई के पदाधिकारी करीम जावेद और खालिद को इंदौर से हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है.

यह भी पढ़ें:

Balaghat: जांबाज पुलिस जवान ने 50 फीट खाई में उतरकर ऐसे बचाई ट्रक ड्राइवर की जान, देखें वीडियो

MP News: जबलपुर और भोपाल में होगी लंपी वायरस के सैंपल की जांच, जानें अब तक कितने मवेशियों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget