एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के आठ जिलों से PFI के 21 सदस्य हिरासत में, कार्रवाई पर नरोत्तम मिश्रा क्या बोले?

MP News: मध्य प्रदेश में एनआईए और एटीएस के संयुक्त अभियान के दौरान 8 जिलों में कार्रवाई की गई है. छापेमारी के दौरान 21 लोगों को हिरासत में लिया गया.

मध्य प्रदेश में एनआईए और एटीएस के संयुक्त अभियान के दौरान 8 जिलों में पीएफआई को लेकर छापामारी कार्रवाई की गई है. इन जिलों से 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को लेकर मध्य प्रदेश में लगातार छापामारी कार्रवाई जारी है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छापामारी कार्रवाई को लेकर पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश के 8 जिलों में कार्रवाई हुई है. इस कार्रवाई के दौरान 21 लोगों को पकड़ा गया है.

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में पीएफआई के बड़े पदाधिकारी पकड़े गए थे. उनसे मिली जानकारी के आधार पर छापामारी कार्रवाई की गई है. अब जो 21 लोग पकड़े गए हैं. उनसे कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गई है, जिसकी साइबर सेल की मदद से पड़ताल की जा रही है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि यदि आवश्यकता हुई तो आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. 

सोशल मीडिया के जरिए फैला हुआ था नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीएफआई ने सोशल मीडिया के जरिए अपना नेटवर्क फैला रखा था. पीएफआई के सदस्य व्हाट्सएप, फेसबुक, ईमेल सहित अन्य एप्लीकेशन के माध्यम से आपस में जुड़े हुए थे. आरोपियों से जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त हुए हैं उनकी पड़ताल के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है. 

रिमांड के दौरान मिल रही अहम जानकारी

उल्लेखनीय है कि एनआईए ने 4 दिन पहले पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम बेकरीवाला, जनरल सेक्रेटरी अब्दुल खालिक, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद निवासी तीनों इंदौर और प्रदेश सचिव जमील शेख निवासी उज्जैन को हिरासत में लिया था. आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब कोर्ट में पेश किया गया तो उन्हें 7 दिन के रिमांड पर सौंपा गया है. रिमांड के दौरान जो जानकारियां मिल रही है, उसके आधार पर आगे छापामारी की कार्रवाई हो रही है.

इसे भी पढ़ें:

MP News: उज्जैन में हुई शिवराज कैबिनेट की पहली मीटिंग, भगवान महाकाल ने की बैठक की 'अध्यक्षता'

MP NIA Raid: मध्य प्रदेश में PFI के कई ठिकानों पर NIA ने मारा छापा, 25 सदस्यों को किया गिरफ्तार

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget