एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में चेन स्नैचिंग करने वाली दो लड़कियां गिरफ्तार, लड़के के साथ मिलकर इस काम के लिए करती थीं वारदात

MP News: बदमाशों ने लसूडिया क्षेत्र में पांच घटनाएं कबूल की हैं. इन लोगों ने बताया कि वे लूटे हुए चेन को बेचकर उससे ब्राउन शुगर खरीदकर नशा करते थे. वे एक दिन में ही 10 हजार रुपये तक का नशा करते थे.

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने चैन स्नेचिंग (Chain Snatching) करने वाली दो युवतियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई युवतियों ने दो दिन पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली थी. इस घटना के बाद से वो फरार हो गई थीं.पूछताछ में इन बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो ब्राउन शूगर खरीदने के लिए छिनौती की वारदात को अंजाम देते हैं. गिरफ्तार युवक अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है.

किस घटना के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

यह पूरी घटना दो दिन पहले  लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नम्बर 114 की है. वहां एक महिला के गले से चैन स्नेचिंग की घटना हुई थी.इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने लसूड़िया पुलिस को की गई थी.

लसुड़िया थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार शिकायत के बाद पुलिस ने स्कीम नम्बर 114 से लेकर मेघदूत नगर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में दो युवती और एक युवक संदिग्ध दिखे. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की. इस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों युवतियों ने चैन स्नेचिंग करना कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों युवतियों से महिला के गले से लूटी हुई चेन भी जब्त कर ली. पूछताछ में पता चला कि एक महीने पहले ही इस मामले का मुख्य आरोपी रीत चौकसे उर्फ प्रीत मालवीय छूटा था. जेल से रिहा होने के बाद वह अपनी दो महिला साथियों निशा व पीयूष के साथ लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा था.

पूछताछ में बदमाशों ने क्या बताया है

इन तीनों बदमाशों ने लसूडिया क्षेत्र में 5 घटनाएं करना कबूल की हैं. इन लोगों ने बताया कि वे लूटे हुए चेन को बेचकर उससे ब्राउन शुगर खरीदकर नशा करते थे. उन्होंने बताया कि वो एक दिन में ही 5 से 10 हजार रुपये तक का नशा करते थे.पुलिस इन युवक-युवतियों से क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. उसका मकसद अन्य मामलों का पर्दाफाश करना है. 

ये भी पढ़ें

Jabalpur News: बारिश के थमने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस, बंद किए गए बरगी बांध के चार गेट

MP News: एमपी सरकार के इस रवैये से नाराज हुआ हाईकोर्ट, कहा CBI या SIT को सौंप देंगे जांच, जानें-पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget