एक्सप्लोरर

MP News: मध्यप्रदेश में जल्द छात्रों को मिलेगी डीजी लॉकर की सुविधा, छात्रों को होगा बहुत फायदा

MP में जल्द ही प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलने लगेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 अप्रैल को युवा संवाद कार्यक्रम में डिजी लॉकर सुविधा का शुभारंभ करेंगे.

Digi Locker for Students: मध्यप्रदेश में जल्द ही प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलने लगेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 अप्रैल को युवा संवाद कार्यक्रम में डिजी लॉकर सुविधा का शुभारंभ करेंगे. यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने दी है.

प्रदेश में छात्रों को मिलेगी डीजी लॉकर की सुविधा
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को डिजिटल लॉकर की सुविधा उपलब्ध होगी. 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवा संवाद के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े उनके सवालों के जवाब भी देंगे. उन्होंने बताया कि भोपाल के कुशाभाऊ सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में एनआईसी के माध्यम से 52 जिला मुख्यालयों तथा शासकीय महाविद्यालयों में स्थापित वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से 25 हजार से अधिक विद्यार्थी सीधा संवाद कर सकेंगे.

युवा संवाद कार्यक्रम में होगा शुभारंभ
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश योजना में विश्वविद्यालयों को डिजी लॉकर से एकीकृत किया जाना है.इसके लिये बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है. उन्होंने बताया कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को मार्कशीट डिजी लॉकर के माध्यम से प्रदान करने के लिये वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 का डेटा तैयार कर लिया गया है. युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डिजी लॉकर का शुभारंभ करेंगे.

मंत्री यादव ने बताया कि प्रथम चरण में डिजी लॉकर के माध्यम से अंक-सूची उपलब्ध कराई जायेगी.आगामी चरण में उपाधि, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन, ट्रांसक्रिप्ट आदि प्रमाण-पत्र डिजी लॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान में अंक-सूची विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के बाद महाविद्यालय को प्रदान की जाती है.

जहां से छात्र अपनी अंक-सूची प्राप्त करते हैं. डिजी लॉकर प्रारंभ करने से परीक्षा परिणाम जारी होने के दिवस ही छात्र अपनी अंक-सूची डिजी लॉकर के माध्यम से प्राप्त कर सकता है. छात्र के अंतिम वर्ष के परिणाम के साथ ही डिजी लॉकर के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल प्रोवीजनल डिग्री दी जा सकती है.

सीधे पा सकेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्र सीधे अपने डिजी लॉकर अकाउंट से डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं. इससे प्रमाण-पत्रों के गुम होने की समस्या भी समाप्त हो जायेगी.अंक-सूची तथा उपाधि परीक्षा परिणाम जारी होने के दिन ही छात्र को प्राप्त हो सकेगी. उन्होंने कहा कि डिजी लॉकर के शुरू होने से प्रमाण-पत्र में सुधार बहुत ही कम समय में किया जाना संभव हो सकेगा. साथ ही प्रमाण-पत्रों में डिजिटल हस्ताक्षर होने से कर्मचारियों/अधिकारियों की जवाबदेही में वृद्धि होगी और सेवाओं की समयबद्ध रूप से आपूर्ति भी होगी.

यह भी पढ़ें:

MP News: एमपी के सहकारी दुग्ध संघ ने किसानों और पशु पालकों के लिए लिया बड़ा फैसला, 15 जिलों के किसानों को होगा फायदा

Madhya Pradesh: कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
आदर्श विद्यालयों से ही नई पीढ़ी संस्कारित होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदर्श विद्यालयों से ही नई पीढ़ी संस्कारित होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget