एक्सप्लोरर

Singrauli Municipal Election 2022: सिंगरौली नगर निगम चुनाव में 6 जुलाई को होगी वोटिंग, कांग्रेस और बीजेपी में हैं महापौर पद के कई-कई दावेदार

MP News: सिंगरौली में पहले चरण में 6 जुलाई को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. सिंगरौली नगर निगम में 2 लाख 4 हजार मतदाता नगर निगम का महापौर चुनेंगे.

सिंगरौली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Municipal Election) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं. सिंगरौली नगर निगम की सीट अनारक्षित घोषित की गई है. यानी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चयन के लिए सभी दरवाजे खुले हुए हैं. सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के लिए अब राजनीतिक दल किसी भी वर्ग, किसी भी जाति या धर्म का प्रत्याशी चुन सकते हैं. सिंगरौली नगर निगम के महापौर की कुर्सी पर अब तक बीजेपी (BJP) का दबदबा रहा है. लिहाजा बीजेपी इस बार भी महापौर की कुर्सी हासिल करने में पूरी ताकत लगा देगी.

बीजेपी में लंबी कतार

बीजेपी की ओर से महापौर पद की दावेदारी करने वाले नेताओं की फेहरिस्त पर नजर डालें तो उसमें सिंगरौली विधायक रामलल्लू के बेटे बद्री वैश्य का नाम चर्चा में है. वहीं, दूसरा बड़ा नाम राजेन्द्र सिंह परमार का है जो वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं. इसके साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास शाह का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है.

कांग्रेस में इनकी चर्चा

सिंगरौली नगर निगम में कांग्रेस (Congress) अब तक विपक्ष की भूमिका में ही रही है. कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर रेनू शाह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल, शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, ज्ञानू सिंह, अमित द्विवेदी और भास्कर मिश्रा का नाम दावेदारों की लिस्ट में शामिल है.

यह भी पढ़ें- MP Urban Body Elections 2022: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब-कब होगी वोटिंग

फैक्ट फाइल

महापौर- अनारक्षित 
नगर निगम के वार्डो की संख्या- 45 
कुल मतदाता- 204445
पुरुष मतदाता- 110162
महिला मतदाता- 94266
अन्य- 17 

पहले चरण में होगा सिंगरौली नगर निगम का चुनाव 

सिंगरौली नगर निगम के चुनाव 6 जुलाई को होंगे जबकि नतीजे 17 जुलाई को आएंगे. चुनाव की तारीख घोषित होते ही शहरी क्षेत्र में भी आचार संहिता लागू हो गई है. 2 लाख 4 हजार से ज्यादा मतदाता महापौर और 45 पार्षद चुनेंगे. 11 जून से नामांकन दाखिल होंगे जो 18 जून तक वापस लिए जाएंगे. वहीं, बीजेपी-कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) समेत अन्य पार्टियां भी चुनावी मैदान में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- MP Urban Body Elections 2022: नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, यहां जानें किस वर्ग को कितनी सीटें मिलीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget