एक्सप्लोरर

Ratlam News: योग दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे नगर निगम कमिश्नर, कलेक्टर ने की यह कार्रवाई

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में योग दिवस के कार्यक्रम का संचालन करने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए नगर निगम कमिश्नर पहुंचे ही नहीं, इस पर जिला कलेक्टर ने कार्रवाई की है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रतलाम में नगर निगम कमिश्नर को योग दिवस के कार्यक्रम का संचालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वह कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं, इस पर जिला कलेक्टर ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. रतलाम के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. 

रतलाम में नगर निगम कमिश्नर सोमनाथ झरिया को नोडल अधिकारी बनाया गया था. नगर निगम कमिश्नर को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन खुद करें और कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाएं. रतलाम के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमनाथ झरिया को जिम्मेदारी सौंपते हुए यह भी निर्देश दिया था कि मुख्य कार्यक्रम स्थल का भी संचालन करेंगे.  

अधिकारियों मे ऐसे संभाली कमान

नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई थी कि शहर के दूसरे स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम भी निर्विघ्न संपन्न हों. बरबड़ स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जब नोडल अधिकारी सोमनाथ झारिया नजर नहीं आए तो अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करना पड़ी. इसके अलावा संचालन के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां भी दूसरे अधिकारियों ने उठाईं. 

यह भी पढ़ें- MP NEWS: योग दिवस पर एमपी में योग आयोग का गठन, बचपन से ही बच्चों को सिखाया जाएगा योग का पाठ

जिला कलेक्टर ने यह कहा

रतलाम के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस मामले में नगर निगम कमिश्नर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी हो गए हैं. इसके अलावा उन्हें सख्त लहजे में अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर भविष्य में ऐसी लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई होगी. बता दें कि 21 जून को भारत समेत पूरी दुनिया में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर देशभर में सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर पैलेस में योग किया और लोगों को संदेश दिया.

यह भी पढ़ें- Katni News: खेत में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव, केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- ऐसा करने वाला कटनी बना देश का पहला जिला

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget