एक्सप्लोरर

Indore Crime: 2021 के मुकाबले पिछले साल हत्या, रेप और चोरी में इजाफा, जानिए इंदौर में अपराध का आंकड़ा

कमिश्नरी सिस्टम के बाद क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया. शहर में हथियारों की तस्करी रोकने के लिए इनफॉरमर्स सक्रिय किए गए.

Indore Crime News: इंदौर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद हत्या, हत्या का प्रयास, रेप, अपहरण और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. दूसरी ओर लूट, चेन स्नेचिंग, नकबजनी, वाहन चोरी और बलवे के मामलों में कमी आई है. इंदौर में 2022 के अपराध का आंकड़ा पुलिस ने जारी किया है. 1 जनवरी 2021 से 15 नवंबर 2022 तक के आंकड़ों को देखने से अपराध की तस्वीर साफ होती है. साल 2021 के मुकाबले पिछले साल रेप की वारदात में इजाफा हुआ है. गौरतलब है कि अपराध पर लगाम कसने के इरादे से कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया था. 

अपराध साल 2021 साल 2022
हत्या 44  63 
हत्या का प्रयास 78  81
रेप  272  320
बलवा  31  17 
वाहन चोरी 3056  2769 
चेन स्नेचिंग  30  27 
लूट  48  29
चोरी   594  610

हथियारों की तस्करी रोकने के लिए इनफॉरमर्स सक्रिय

एसीपी क्राइम गुरु प्रसाद पाराशर मानते हैं कि अपराध पर लगाम कसने के लिए जरुरी है कि गुंडे, बदमाशों तक अवैध हथियार पहुंच नहीं पाएं. संगीन अपराधों में ज्यादातर अवैध हथियारों का ही इस्तमेाल होता है. कमिश्नरी सिस्टम के बाद क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया. 2021 के मुकाबले 2022 में पुलिस को काफी सफलता भी मिली है. शहर में हथियारों की तस्करी रोकने के लिए इनफॉरमर्स सक्रिय किए गए. ज्यादातर अवैध हथियार सिकलीगरों के बनाए होते हैं. इसलिए जड़ पर प्रहार करते हुए 2021 में करीब 150 हथियार बरामद किए गए थे. 2022 में 200 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली. सिकलीगरों पर शिकंजा कसने के कारण अब शहर में हथियारों की तस्करी कुछ कम हुई है.

सायबर फ्रॉड होने के बाद पैसा वापस करवाया जा रहा

एडिशनल कमिश्नर, क्राइम, राजेश हिंगणकर का दावा है कि क्राइम ब्रांच की सायबर सेल से पीड़ितों को बहुत राहत मिली है. कई मामलों में सायबर फ्रॉड होने के बाद पीड़ितों को पैसा वापस करवाया जा रहा है. लाखों रुपए पीड़ितों को वापस दिलवाए जा चुके हैं. महिलाओं की मदद के लिए वी केयर फॉर यू की टीम को भी अच्छी सफलता मिल रही है. महिलाओं को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने या अश्लील कॉल्स की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई होती है. 

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र का मानना है कि 2022 में सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस टीम ने गुड वर्क किया है. शहर के ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा कसने में काफी हद तक कामयाबी मिली है. ऑपरेशन प्रहार के तहत सैकड़ों ड्रग तस्करों को जेल की हवा खिलाई गई है. विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से ड्रग्स तस्कर इंदौर से पलायन भी करने को मजबूर हुए हैं. गंभीर अपराध के मामले में तत्काल कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

इंदौर कमिश्नर ने आगे बताया कि कई अनसुलझी गुत्थी भी हाईटेक तरीके से सुलझा ली गई. महिला एवं बाल अपराध पर लगाम लगाने के लिए जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है. स्कूल, कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की जा रही है. कार्यशाला के अच्छे परिणाम भी सामने आने लगे हैं. अपराध के प्रति बच्चियां, महिलाएं तत्काल पुलिस की सहायता लेती हैं और पुलिस की ओर से भी अच्छा रिस्पांस मिलता है. इंदौर में कमिश्नरी सिस्टम लागू हुए करीब एक साल हो चुके हैं. कुल मिलाकर देखने पर पता चलता है कि पुलिस का अपराधों पर लगाम कसने में सराहनीय भूमिका है. 
उन्होंने दावा किया कि कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद अपराध के आंकड़ों में कमी भी आई है. 

Indore News: नए साल की पार्टी कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget