एक्सप्लोरर

मंदसौर में नशीली दवा बनाने वाली प्रयोगशाला का भंडाफोड़, खेत से निकाले गए केमिकल

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नशीली दवा बनाने वाली गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया गया है. भारी मात्रा में कई प्रतिबंधित सामान जब्त किए गए हैं.

Madhya Pradesh News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के एक सुनसान इलाके में एमडीएमए नाम की नशीली दवा बनाने वाली गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार(14 जनवरी) को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने छापेमारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि Central Bureau of Narcotics की राज्य इकाई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर गरोठ तहसील के अंतर्गत खरखेड़ा गांव के समीप संतरों के एक बाग में छापा मारा और वहां गुप्त प्रयोगशाला संचालित होती पाई गई.

संतरे के बगीचे में प्रयोगशाला

छापेमारी में टीम ने 80.96 किलोग्राम और 7.5 लीटर रसायन बरामद किया, जिसमें एसीटोन, टोल्यूनि, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम सल्फेट, सोडियम कार्बोनेट, सल्फ्यूरिक एसिड, ब्रोमीन जल, इथेनॉल आदि शामिल थे. CBN की टीम ने प्रयोगशाला परिसर से उपकरण और मशीनरी जैसे यूवी नियंत्रक, वैक्यूम ओवन, तराजू, टेस्ट ट्यूब, फनल और अन्य सामान भी जब्त किए .

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये रसायन और उपकरण प्रति माह 50 किलोग्राम से अधिक अवैध एमडीएमए पाउडर बनाने के लिए पर्याप्त थे. छापेमारी के बाद एक व्यक्ति को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया गया है. प्रयोगशाला सुदूर एक ऐसे स्थान पर स्थापित की गई थी, जहां पहुंचने के लिए कोई सड़क सुविधा नहीं थी. अधिकारी पैदल ही वहां पहुंचे और संतरे के बगीचे में एक ढांचा देखा. 

खेत से निकाला गया केमिकल सामान

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एमडीएमए पाउडर बनाने के लिए जरूरी दूसरे रसायन पास के खेत में गाड़े गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से प्राप्त जानकारी  के अनुसार खेत की खुदाई की गई और प्रतिबंधित सामान जब्त कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के IPS और IAS कितने अमीर? 31 जनवरी तक सरकार ने मांगा प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget