एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में सिविल इंजीनियर की चाकू घोंप कर हत्या, पुलिस को दोस्त के बयान पर शक

Ujjain News: उज्जैन में सिविल इंजीनियर की बदमाशों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. हमलावरों ने पंकज पर 9 वार किए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Ujjain News: उज्जैन में सिविल इंजीनियर की बदमाशों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. देवास गेट थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुराग हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी है. सिटी एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि 28 वर्षीय मृतक का नाम पंकज निवासी सतना हाल मुकाम तिरुपति गोल्ड कॉलोनी उज्जैन है. पंकज अपने मित्र सुदामा के साथ विवाह समारोह में शामिल होकर इंदौर से उज्जैन लौट रहा था. जीरो पॉइंट ब्रिज के समीप लघुशंका के लिए पंकज रुका. इस दौरान दो तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने पंकज पर 9 वार किए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की. इसके बाद उसके परिजनों को जानकारी दी गई. पंकज पिछले 5 सालों से उज्जैन में रह रहा था. मृतक सिविल इंजीनियर था और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्य में निजी ठेकेदार का काम देखता था.

मृतक के दोस्त का बयान संदेह के घेरे में 

सीएसपी मीणा ने बताया कि चश्मदीद मृतक के मित्र सुदामा का बयान भी दर्ज किए गए हैं. सुदामा उज्जैन नगर निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर है. उसके बयानों को लेकर भी कुछ शंका सामने आ रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. एक-दो दिनों में अंधे कत्ल का पर्दाफाश होने की उम्मीद है.

चश्मदीद ने पुलिस को बताया घटनाक्रम

चश्मदीद सुदामा ने पुलिस को बताया कि विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौटते वक्त देर रात जब जीरो पॉइंट ब्रिज के समीप पंकज के साथ रुका तो बदमाशों ने पंकज पर हमला कर दिया. उसने कुछ दूर खड़े होकर बदमाशों को भगाने के लिए पथराव भी किया, मगर बदमाश हमला करते रहे. पुलिस सुदामा के इन बयानों की सच्चाई का भी पता लगाने में जुटी है.

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget