एक्सप्लोरर

Bhopal News : वीआईटी भोपाल में एमटेक के छात्र ने लगाई फांसी, बिहार के सिवान का रहने वाला था

MP News: पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि नैतिक ने आत्महत्या क्यों की. यह पता चला है कि वह तनाव में रहता था.पुलिस को नैतिक के दोस्त ने बताया कि पेपर ठीक नहीं होने से वह तनाव में था.

सीहोर: वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (वीआईटी) भोपाल का सीहोर परिसर लगातार विवादित होता जा रहा है. कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय परिसर में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद हुआ था. परिसर में हनुमान चालिसा पढ़ने पर छात्रों पर जुर्माना लगा दिया गया था.इसके बाद सरकार और विश्वविद्यालय में तनातनी हो गई थी.वहीं अब इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एमटेक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.इससे सीहोर के कोठरी में स्थित इसके परिसर में हड़कंप मच गया.यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शुरुआती जांच में क्या मिला है

एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने वीआईटी विश्वविद्यालय के हास्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र तनाव में रहता था.उसी के चलते इतना बड़ा कदम उठाया है.पुलिस ने बताया बिहार के सिवान निवासी नैतिक आनंद पिता नागेंद्र प्रसाद उम्र 21 साल कोठरी वीआइटी यूनिवर्सिटी में एमटेक एंट्रीग्रेटेड फाइव ईयर का कोर्स कर रहा था.अभी वह सेकंड ईयर में था.जानकारी अनुसार बुधवार को वह पौने 12 बजे परीक्षा देकर अपने हास्टल के रूम नंबर 222 में वापस आया. पौने तीन बजे उसके रूम पार्टनर ने आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था. रूम पार्टनर ने काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद उसने इसकी सूचना सुपरवाइजर को दी.गार्ड को सूचना देकर बुलाया गया. सुपरवाइजर और गार्ड ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर नैतिक रस्सी से फंदे पर लटका हुआ मिला.इससे वीआईटी कॉलेज में हड़कंप मच गया.

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि नैतिक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. प्रारंभिक जांच में यह जरूर पता चला है कि वह तनाव में रहता था.पुलिस को नैतिक के दोस्त ने बताया कि उसके तीन पेपर अच्छे नहीं गए थे.उसी वजह से वह परेशान रहता था और आत्महत्या करने जैसी बात करता था. नैतिक के पास से सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है.हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, उसका पता नहीं चल पाया है.घटना की जानकारी पाकर एसपी मयंक अवस्थी भी वीआईटी पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

यह भी पढ़ें

अर्जुन कपूर के बयान से भड़के नरोत्तम मिश्रा, फ्लॉप एक्टर बताते हुए कहा- धमकी देने की बजाय एक्टिंग पर दें ध्यान

Raisen News: एबीपी न्यूज़ की खबर का हुआ असर, बीना नदी पर बने माला पुल पर फिर शुरू हुआ यातायात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget