एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन के कई पेट्रोल पंपों में नहीं है पेट्रोल-डीजल, पंप संचालकों ने जताई यह आशंका

MP News : उज्जैन के एक पेट्रोल पंप संचालक विक्रम सिंह पटेल ने बताया कि ऑयल कंपनी के पास उनका एडवांस रुपया जमा है, मगर माल की किल्लत की वजह से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की किल्लत के बीच पंप व्यापारियों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस नुकसान की वजह से मध्य प्रदेश के कई पेट्रोल पंप (Petrol Pump) आने वाले समय में बंद भी हो सकते हैं. पेट्रोल पंप व्यापारी सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो अगले कुछ समय में बहुत से पेट्रोल पंप बंद हो सकते हैं. 

क्या कहना है पेट्रोल पंप व्यापारियों का

उज्जैन के एक पेट्रोल पंप के संचालक विक्रम सिंह पटेल ने बताया कि उनके पंप पर पेट्रोल और डीजल दोनों ही खत्म हो चुका है. ऑयल कंपनी के पास उनका एडवांस रुपया जमा है, मगर माल की किल्लत की वजह से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है. उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन महीने तक ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका है. उन्होंने बताया कि पिछले साल दीपावली के समय सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी. इसके बाद एक बार फिर मई में पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए गए. इस वजह से ही तेल कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है. पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि अचानक बड़ी राशि की कटौती हो जाने की वजह से पंप पर बड़ा नुकसान हुआ है. अब बंद पड़े पंप का खर्च भी उन्हें वहन करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति रही तो एमपी के कई पंप बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे. 

पहले ही जता दी थी यह आशंका

ऑल इंडिया पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व में ही यह आशंका जता दी गई थी कि यदि आयल कंपनियों का घाटा पूरा नहीं हुआ तो वह आने वाले कुछ महीनों में कठिनाई के दौर से गुजरेंगी. यह समय अब आ चुका है. एक्साइज ड्यूटी अचानक कम होने की वजह से आम लोगों को जरूर फायदा हुआ मगर ऑयल कंपनियों को एक ही झटके में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की किल्लत की एक वजह यह भी हो सकती है. 

माहेश्वरी ने बताया कि क्रूड आयल (कच्चे तेल) की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसकी वजह से भी ऑयल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में साढ़े चार हजार से ज्यादा पंप हैं, जो इन दिनों परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं.

पेट्रोल पंप चलाने पर कितना आता है खर्च

पेट्रोल पंप संचालक विक्रम सिंह पटेल ने बताया कि एक पंप खोलने में एक करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपये तक की लागत आती है. उन्होंने कहा कि पंप बंद रहने पर भी कर्मचारियों को वेतन देना पड़ता है. प्रतिदिन होने वाले खर्च में कोई कटौती नहीं होती है. एक पंप पर हर महीने कम से कम 1 लाख रुपये का खर्च आता है. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के कई पंप बैंक कर्ज पर चल रहे हैं. इसके अलावा अधिकांश व्यापारियों की बैंक में लिमिट है. पेट्रोल पंप बंद रहने पर भी बैंक का ब्याज चालू रहता है. 

यह भी पढ़ें

MP Politics : कमलनाथ ने शिवराज को बताया 'घोषणाओं का मास्टर', कहा- जहां नदी नहीं है वहां भी पुल बनाने की घोषणा कर देंगे

MP Urban Body Election 2022: बीजेपी ने घोषित किए इंदौर और रतलाम में मेयर पद के उम्मीदवार, ग्वालियर पर अभी फैसला नहीं

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget