एक्सप्लोरर

Ujjain News: प्रेमिका से बातचीत करने से रोका तो पत्नी और बेटे को मार डाला, मोबाइल के कॉल डिटेल से खुली पति की पोल

MP News : बडनगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने रात 1 बजे हमला होने की बात पुलिस को बताई थी, लेकिन जब पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल चेक की तो वह 1.30 बजे अपनी प्रेमिका से बातचीत कर रहा था.

उज्जैन: उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र में हुई महिला और उसके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका से फोन पर बातचीत करने की बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. इसमें पति ने गला दबाकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से खुद हाथों में रस्सी बांधकर जंगल में बेहोशी का नाटक करने लगा. 

आरोपी पति ने रची थी यह कहानी

उज्जैन के एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि 48 घंटे पहले बडनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदिया में एक महिला और उसके पुत्र का शव मिला था. मृतका की पहचान संगीता बाई पति देवा के रूप में हुई थी. बड़नगर पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की. इस बीच घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर देवा पुलिस को मिला. घटना के वक्त उसके हाथ पैर बंधे हुए थे. देवा ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था. बदमाशों ने उसके बेटे मनोज और पत्नी संगीता की हत्या कर दी है. इसके बाद बदमाश उसके हाथ-पैर बांध कर फरार हो गए.

बडनगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में जब गंभीरता से पड़ताल की गई तो देवा बार-बार बयान बदलने लगा. इसके बाद देवा से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया. उसने बताया कि वह अपने प्रेमिका से बातचीत कर रहा था. इस दौरान पत्नी संगीता ने एतराज उठाया जिसके चलते उनका विवाद शुरू हुआ. विवाद के चलते आरोपी देवा ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद 2 साल का बेटा जोर-जोर से रोने लगा. उसे डर था कि बच्चे की आवाज सुनकर कोई ग्रामीण मौके पर न पहुंच जाए, इसी भय से उसने बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी. 

मोबाइल से खुली हत्यारे की पोल

बडनगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने रात 1 बजे हमला होने की बात पुलिस को बताई थी, लेकिन जब पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल चेक की तो वह 1.30 बजे अपनी प्रेमिका से बातचीत कर रहा था. इसी वजह से पुलिस को शुरू से ही देवा पर शक था. आरोपी देवा कन्हैयालाल नामक किसान के खेत पर काम करता था. आरोपी देवा ने कई और सबूत मौके पर छोड़ दिया था जिसकी वजह से वह पकड़ा गया.

यह भी पढें

Betul News: शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाकर पहुंची दुल्हन, सोशल मीडिया पर Video Viral

Indore Viral Video: इंदौर के राजवाड़ा में महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, युवती के कपड़े फाड़े, पुलिस ने इस वजह से नहीं की कार्रवाई

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget