एक्सप्लोरर

Gwalior News: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की ख़बर से मचा हड़कंप, रुकवाई गईं ट्रेनें, जानिए फिर क्या हुआ

MP News: ग्वालियर के एसपी अमित सांघी के मुताबिक पुलिस के डायल 100 पर किसी ने फाेन करके ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी. इसके बादल पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया और सर्चिंग शुरू की गई.

Gwalior Railway Station Bomb News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ग्वालियर रेलवे स्टेशन (Gwalior Railway Station) और आस-पास के इलाकों में उस समय हड़कंप मच गया, जब बम होने की सूचना मिली. इस दौरान पुलिस और प्रशासन की तरफ से यात्रियों को स्टेशन से बाहर करते हुए सर्चिंग शुरू की गई. साथ ही एसपी सहित दूसरे आला अधिकारी भी स्टेशन पर पहुंच गए. हालांकि बम निरोधक दस्ता ने जब छानबीन शुरू कर दी तो उन्हें कुछ नहीं मिला. ग्वालियर के एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) का कहना है कि यह मॉक ड्रिल नहीं था. किसी ने डायल 100 पर पुलिस को कॉल करके रेलवे स्टेशन पर बम होने की जानकारी दी थी.
 
इस बीच कुछ घंटे यातायात भी ठप्प रहा और लंबी तलाशी के बाद जब कुछ नहीं मिला तो अफसरों ने राहत की सांस ली. साथ ही प्लेटफॉर्म को सुचारू रूप से खोल दिया गया. इससे पहले  ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तब अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बम निरोधक दस्ता, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें अचानक से प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं और सर्च करने लगी. ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि पुलिस के डायल 100 पर किसी ने फाेन करके रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी. इसके बादल पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गई.
 
 
सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन और रेलवे के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए थे. सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का आना-जाना अधिक हो रहा था, तभी आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस का बम डिस्पोजल स्क्वॉड रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया. भारी संख्या में सुरक्षा बलों को देख यात्री सकते में आ गए. इसके बाद सुरक्षा बलों ने यात्रियों को बाहर निकालकर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर सर्चिंग शुरू कर दी. हालांकि प्रारंभिक सर्चिंग में उन्हें बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
 
इस दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक को सुरक्षा बलों ने खाली करा दिया था. स्टेशन प्रबंधन ने भी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आने वाली सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर खड़ी करने को कहा और वहीं से आगे के लिए रवाना किया. कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित की गई और ट्रेनों को मुरैना, बानमौर और डबरा में होल्ड करवाया गया. फिलहाल ग्वालियर एसपी का कहना है कि डायल 100 के जरिए बम रखे जाने की सूचना मिली थी, लेकिन सर्चिंग में कोई बम नहीं मिला है. सूचना गलत भी हो सकती है और ऐसे में पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर उस पर भी कार्रवाई करेगी.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget