एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: डीएवीवी ने इन पेपर्स को घोषित किया शून्य, दोबारा होगी परीक्षा, यहां जानें पूरी डिटेल?

DAVV Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए आउट हुए बीकॉम फर्स्ट ईयर के दो पेपर शून्य घोषित कर दिए हैं, अब वर्तमान परीक्षाएं समाप्त होने के बाद ही दोबारा परीक्षा होगी.

MP News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए आउट हुए बीकॉम फर्स्ट ईयर के दो पेपर शून्य घोषित कर दिए हैं. ये दो पेपर लीक होने के बाद डीएवीवी ने जांच समिति गठित की थी. समिति की रिपोर्ट के आधार पर डीएवीवी ने दोनों विषय की परीक्षा निरस्त कर दी है. अब विद्यार्थियों को दोबारा इन विषयों की परीक्षा देना होगी. डीएवीवी अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इन पेपरों की नई तिथियां घोषित नहीं की है. लेकिन मौजूदा परीक्षा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही निरस्त किए गए पेपर होंगे.

बीकॉम स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा 10 मई से शुरू हुई. इसका 12 मई को बिजनेस रेगुलेटरी फ्रेमवर्क द्वितीय और 15 मई को बिजनेस आर्गेनाइजेशन एंड कम्युनिकेशन प्रथम का पेपर हुआ. इन दोनों विषयों के पेपर पहले ही आउट हो गए थे. इनके पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले स्टूडेंट्स के पास सोशल मीडिया के जरिए पहुंच गए थे. पेपर आउट होने की शिकायत डीएवीवी तक भी पहुंची. 

दोनों पेपर को किया गया निरस्त
डीएवीवी ने मामले को बेहद गंभीर और संवेदनशील मानते हुए इसकी जांच तीन सदस्यीय समिति को सौंपी. जांच समिति ने मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए पाया कि आउट हुए पेपर में 90 प्रतिशत bse ज्यादा प्रश्न हुबहू मिले जो बताता है कि पेपर आउट हुआ. इस पर डीएवीवी ने अब दोनों पेपर शून्य घोषित करते हुए उन्हें निरस्त कर दिया है. 

जांच समिति की रिपोर्ट और अनुशंसा पर डीएवीवी की कुलपति डॉ रेणु जैन ने पेपर शून्य घोषित किए. बिजनेस रेगुलेटरी और बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन के पेपर अब वर्तमान परीक्षाएं समाप्त होने के बाद ही आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए स्टूडेंट्स को नए सिरे रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी.  माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक इन विषयों की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी हो सकता है.

आंदोलन समाप्त कर कर्मचारी काम पर लौट आए
विश्वविद्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों के आंदोलन के कारण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक परीक्षाएं 10 जून तक स्थगित कर दी थी. अब चूंकि आंदोलन समाप्त कर कर्मचारी काम पर लौट आए हैं.. ऐसे में डीएवीवी स्थगित की परीक्षाओं को दोबारा कराने जा रहा है. 27 मई से 10 जून तक के स्थगित किए गए पेपर 20 जून के बाद होंगे. जबकि वर्तमान में चल रहे पेपर पूर्व घोषित निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे.  15 मई से प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में अधिकारी, कर्मचारी ने आंदोलन किया.

डीएवीवी इंदौर के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल रहे. आंदोलन के कारण 27 मई से लेकर 10 जून डीएवीवी ने परीक्षाएं स्थगित की. लेकिन आंदोलन 03 जून को समाप्त हो गया. ऐसे में अब डीएवीवी ने स्थगित की गई परीक्षाओं को नई तारीखों में कराने का ऐलान किया है. 27 मई से 10 जून की अवधि के बीच के स्थगित किए गए पेपर 20 जून से आयोजित किए जाएंगे.. वहीं वर्तमान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ही पेपर होंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: 'टिफिन बैठक' के जरिए असंतुष्टों को मनाने में लगी बीजेपी, वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget