एक्सप्लोरर

MP में 19 अप्रैल से फिर शुरू होगी Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana, 7 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 19 अप्रैल से पुनः प्रारंभ की जा रही है.यात्रा के लिए तीर्थ यात्री 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है.

Jabalpur News: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 19 अप्रैल से पुनः प्रारंभ की जा रही है.यात्रा के लिए तीर्थ यात्री 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है.पहली यात्रा काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना होगी.ट्रेन में भजन मंडली भी जाएगी जो सुबह-शाम यात्रियों को भजन सुनाएगी.
19 अप्रैल से शुरू होगी सीएम तीर्थ दर्शन योजना
आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई तीर्थाटन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है.हम सभी को तीर्थ यात्रियों को प्रेम और आत्मीयता से तीर्थ यात्रा करानी है. यह बात संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पुनः सुचारू संचालन के लिए बैठक में कहीं.

मंत्री सुश्री ठाकुर ने बताया कि तीर्थ यात्रा 19 अप्रैल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर सागर में रुकते हुए बनारस पहुँचेगी.तीर्थदर्शन यात्रा में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री शामिल होगें. सीहोर एवं रायसेन जिले के यात्रियों का बोर्डिंग भोपाल (रानी कमलापति) स्टेशन होगा और सागर स्टेशन पर सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री ट्रेन में बैठेंगे.

जिलों से तीर्थ-यात्रियों को स्टेशन लाने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी.यात्रा के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु (महिलाओं के लिए 02 वर्ष छूट) के नागरिक अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में आवेदन कर सकेंगे. यात्रा का संचालन आकर्षक और प्रेरक तरीके से किया जाएगा.

मंत्री सुश्री ठाकुर ने निर्देशित किया कि सभी जिलों में यात्रा का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए 7 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त करें.आवेदनों की स्क्रूटनी करते समय विधानसभावार यात्रियों के समान प्रतिनिधित्व का ध्यान रखें.चयनित आवेदनों को 12 अप्रैल तक आईआरसीटीसी के संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे यात्रियों के आईडी कार्ड समय पर आईआरसीटीसी से जिलों को प्राप्त हो सके.आईडी कार्ड में यात्री का नाम, उम्र, कोच नंबर और सीट नंबर का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो.
यात्रियों को मिलेगा स्मृति चिन्ह
मंत्री सुश्री ठाकुर ने निर्देशित किया कि तीर्थ यात्रियों को यात्रा के संस्मरण के रूप में यात्रा समाप्ति पर स्मृति चिन्ह भेंट करें. रेल के डब्बे पर जिला के नाम के स्टिकर लगाए, जिससे यात्रियों को कोच ढूंढने में आसानी हो. ट्रेन में सेंट्रलाइज्ड साउंड सिस्टम की व्यवस्था रखें. ट्रेन में भजन मंडलियों को भी रखे. यह मंडलियाँ यात्रियों को सुबह-शाम प्रार्थना और दिन में भजन कर प्रभु से जोड़े रखेगी.
मंत्री ठाकुर करेंगी यात्रियों की सेवा
मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि काशी विश्वनाथ तीर्थयात्रा यात्रियों के साथ वह स्वयं भी यात्रा में शामिल होंगी. यात्रियों की सेवा कर आशीर्वाद का सुअवसर उन्हें प्राप्त हुआ हैं. मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि इसी योजना में बुजुर्गो के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री श्री चौहान श्रवण कुमार के नाम से जाने जाते हैं. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को सार्थकता के चरम तक पहुंचाएँ, जिससे प्रदेश का मान बढ़े और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिले.

यह भी पढ़ें:

Navratri 2022: मां हरसिद्धि के दरबार में हर भक्त की पूरी होती है मनोकामना, धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि

MP News: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, जहां ‘शिव’ कैद में हैं, वो राज्य किसी काम का नहीं, धिक्कार है जनता को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget