एक्सप्लोरर

MP News: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में मध्य प्रदेश के 19 हजार से अधिक उद्यमों को मिली सहायता, इतने लोगों को मिला रोजगार

Lok Sabha Question Hour: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री ने दी जानकारी.

MP News: केंद्र सरकार ने बताया है कि मध्य प्रदेश के के 13 जिलों के 14 ब्लॉकों में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) नाम से उप-योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है. सरकार ने बताया कि इस साल 30 जून तक मध्य प्रदेश में 19 हजार 471 उद्यमों को सहायता दी गई है. इससे करीब 40 हजार 305 लोगों के रोजगार का सृजन हुआ है. सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा के सवाल के जवाब में है. शर्मा मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं.

वीडी शर्मा ने स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (STARTUP VILLAGE ENTREPRENEURSHIP PROGRAM) को लेकर सवाल पूछा था. उन्होंने पूछा था कि क्या ग्रामीण विकास मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि मध्य प्रदेश में स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है? अगर हां, तो उससे संबंधित ब्यौरा क्या है और अगर नहीं, तो इसके क्या कारण हैं. उनके सवाल का ग्रामीण विकास मंत्री गीरिराज सिंह ने जवाब दिया.

3 जिलों के 14 ब्लॉकों में दी जा रही एसवीईपी
खुजराहो से सांसद के सवाल के जवाब में सरकार ने लोकसभा में बताया, ''जी, हां. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) नाम से उप-योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश के 13 जिलों के 14 ब्लॉकों में किया जा रहा है. 30 जून, 2022 की स्थिति के अनुसार, मध्य प्रदेश में कुल 19,471 उद्यमों को सहायता प्रदान की गई है.'' 

Dhar News: धामनोद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और वाहन चालक में हुई मारपीट, गृहमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान

वीडी शर्मा ने अपने दूसरे सवाल में पूछा कि विशेष रूप से पन्ना छतरपुर और कटनी जिलों सहित स्थानीय उद्यमों को स्थापित करने के लिए कितने ग्राम उद्यमियों को सहायता प्रदान की गई है? और उन ग्रामीण उद्यमियों का ब्यौरा क्या है? जिन्हें वित्त प्रदान किया गया है और सृजित रोजगार का ब्यौरा क्या है?

सरकार ने क्या जवाब दिया है

वीडी शर्मा के इस सवाल पर गीरिराज सिंह ने बताया, "मध्य प्रदेश में स्थानीय उद्यमों की स्थापना के लिए 19,688 उद्यमियों को वित्तीय सहायता दी गई है. इससे लगभग 40,305 लोगों के रोजगार का सृजन हुआ है. मध्य प्रदेश के पन्ना छतरपुर और कटनी जिलों में एसबीईपी के अंतर्गत कोई उद्यम स्थापित नहीं किया गया है." 

इन जिलों के उद्यमी लाभान्वित
सरकार की ओर से सदन के पटल पर रखे गए जवाब के मुताबिक मध्य प्रदेश में एसवीईपी के अंतर्गत 19,471 उद्यमों को सहायता दी गई है. जिसमें अलीराजपुर के सोंडवा ब्लॉक में 186, बालाघाट के लालबर्रा ब्लॉक में 419, बड़वानी के राजपुर ब्लॉक में 2188, डिंडोरी के सामनापुर ब्लॉक में 1354, गुना के आरोन ब्लॉक में 1894, झाबुआ के बांदला ब्लॉक में 304, मांडला के बीजदंडी ब्लॉक में 441, राजगढ़ के खिलचीपुर ब्लॉक में 1946, राजगढ़ के जीरापुर ब्लॉक में 2203, सागर के रेहली ब्लॉक में 2200, शहडोल के सोहागपुर ब्लॉक में 1347, श्योपुर के कराहल ब्लॉक में 2038, शिवपुरी के पिछोरे ब्लॉक में 1739 और सीधी के मझौली ब्लॉक में 1212 शामिल हैं. 

Singrauli News: सिंगरौली में नहीं मिली एंबुलेंस, शव को खाट पर 10 किमी दूर पोस्टमार्टम घर ले गए परिजन 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget