एक्सप्लोरर

MP: दहेज का मामला निपटाने के लिए एसडीओपी का रीडर ले रहा था रिश्वत,लोकायुक्त की टीम ने दबोचा

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में लोकायुक्त टीम की ने एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ रीडर को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एसडीओपी रिडर ने दहेज का मामला निपटाने के रिश्वत की मांग की थी.

Jabalpur:  मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दहेज का मामला निपटाने के नाम पर एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ रीडर ने पीड़ित से 65 हजार रिश्वत मांगी थी. उसे 30 हजार रुपये रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया. रिश्वतखोरी के इस मामले का पता चलते ही एसडीओपी कार्यलय में अफरातफरी मच गई. 

लोकायुक्त एसपी संजय साहू के मुताबिक 10 नबंवर को प्रार्थी मेर सिंह निवासी ग्राम मगरधा जिला नरसिंहपुर के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी. जिसमें प्रार्थी द्वारा कहा गया था कि उसकी बहू पुष्पा लोरिया बीमार रहती थी. बीमारी के दौरान प्रार्थी की बहू की मृत्यु हो गई. मृत्यु से पहले प्रार्थी की बहू ने दहेज प्रताड़ना की एक शिकायत एसडीओपी कार्यालय, गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में की थी. 

मामला निपटाने के लिए मागीं 65 हजार की रिश्वत
इस शिकायत की जांच एसडीओपी कार्यालय गाडरवारा में की जा रही थी. शिकायत जांच के दौरान प्रार्थी मेर सिंह को एसडीओपी कार्यालय बुलाया गया. एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ एसडीओपी के रीडर संजय दीक्षित के द्वारा मामला का निपटारा करने लिए 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी.

 लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
शिकायत पर बुधवार 23 नवंबर को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया. शिकायतकर्ता को लोकायुक्त ने रिश्वत की रकम लेकर एसडीओपी कार्यालय भेजा. उसने रीडर संजय दीक्षित को जैसे ही 30 हजार रुपये की रिश्वत दी,वैसे ही लोकायुक्त की टीम से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद एसडीओपी कार्यालय गाडरवारा में हड़कंप मच गया.

पहले भी सामने आया था रिश्वत लेने का मामला
इससे पहले इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने लेबर इंस्पेक्टर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया था कि श्रम विभाग के लेबर इंस्पेक्टर ने फरियादी से रिश्वत की मांग की थी. फरियादी शिवानी शर्मा की एक फर्म तिरुपति हर्ब्स कुंजीर एवेन्यू अंजनी नगर में थी. 

Jabalpur: 31 अस्पतालों पर आयुष्मान कार्ड के जरिए घोटाले का आरोप, फर्जी मरीजों का इलाज कर सरकार से करोड़ों की ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget