एक्सप्लोरर

MP Nagar Nikay Chunav 2023: क्या दिग्विजय का गढ़ भेद पाएगी बीजेपी? राधौगढ़ सहित 19 निकायों में जारी है चुनाव के लिए वोटिंग

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 19 नगरीय निकायों में मतदान कराया जा रहा है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा. इस चुनाव की मतगणना 23 जनवरी को कराई जाएगी.

MP Nagar Nikay Chunav 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे 19 नगरीय निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. कड़ाके की सर्दी भी मतदाताओं के कदम नहीं रोक पा रही है.मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है.इधर 19 ही शहरों में प्रशासन ने मतदान के लिए अवकाश भी घोषित कर रखा है.मप्र की सियासत की नजर राधौगढ़ नगर परिषद पर आ टिकी है.देखना होगा कि इस नगरीय निकाय चुनाव में क्या बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के गढ़ को भेद पाएगी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया की अपील

इन चुनावों को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदाताओं से अपील की है. उन्होंने अपनी अपील में कहा है, ''पहले मतदान फिर जलपान!''उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में हो रहे मतदान में आपकी सहभागिता अत्यंत आवश्यक है.अपने क्षेत्र में विकास को निरंतर बनाए रखने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अपने लिए एक सुयोग्य प्रतिनिधि चुनें.

चुनाव का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की 19 नगरीय निकायों में शुक्रवार मतदान हो रहा है.इन निकायों में छह नगर पालिका और 13 नगर परिषदें शामिल हैं. 19 निकायों के चुनाव में पांच लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे.इन निकायों के चुनाव के नामांकन 30 दिसंबर को दाखिल कराए गए थे.इन निकायों के चुनाव परिणाम 23 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.19 निकायों में 343 वार्ड हैं.वोटिंग के लिए कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 19 निकायों में एक हजार 144 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

कहां कराया जा रहा है मतदान
बता दें कि मध्य प्रदेश की जिन 19 निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है. उनमें गुना की राघौगढ़ नगर पालिका, धार की धार, पीथमपुर और मनावर, बड़वानी की बड़वानी और सेंधवा नगर पालिका, अनूपपुर की जैतहरी, खंडवा की ओंकारेश्वर, बड़वानी की पानसेमल, खेतिया, पलसूद, राजपुर और अंजड़, धार की धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही नगर परिषद शामिल हैं. 

राघौगढ़ पर लगी हैं नजरें
बता दें कि 2023 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले यह नगरीय निकाय चुनाव को राजनीतिक दल सेमीफाइनल के रूप में देख रहे हैं.इन 19 निकायों में सबसे अधिक नजरें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय व उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के गढ़ राघौगढ़ पर टिकी है.अब तक बीजेपी दिग्विजय सिंह के गढ़ को भेद नहीं सकी है. इस बार कांग्रेस ने सभी 24 वार्ड जीतने का दावा किया है जबकि बीजेपी 15 से ज्यादा वार्ड जीतने का दावा कर रही है.हालांकि इन दोनों दलों के दावें में कितना दम है, इसका पता तो 23 जनवरी को ही चल पाएगा, जब परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:- Weather Update: राजस्थान में जारी है सर्दी का 'अटैक', कोहरे की वजह से 16 ट्रेनें हुईं लेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget