एक्सप्लोरर

MP News: एक-दो दिन में मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार, इन दिग्गजों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

Mohan Yadav Cabinet News: मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार एक-दो दिन में हो जाएगा. पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद का भी ख्याल रखा जाएगा.

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार आजकल में हो जाएगा. सीएम यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के नेताओं के बीच मंत्रियों की सूची को लेकर अंतिम दौर की चर्चा हो चुकी है. प्रदेश स्तर से विधायकों के नाम दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिए गए है. अब अंतिम फैसला दिल्ली को लेना है.

यहां बताते चलें कि आज मंगलवार (19 दिसम्बर) को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच मुलाकात है. इस मुलाकात के बाद ही मध्य प्रदेश के मंत्रियों के नाम फाइनल किए जाएंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद का भी ख्याल रखा जाएगा. नड्डा की शिवराज सिंह के साथ मुलाकात के दौरान उनके (शिवराज के) राजनीतिक भविष्य के अलावा मंत्रियों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान ही मध्य प्रदेश में मंत्रियों की शपथ हो जाएगी. चूंकि विधानसभा का सत्र 21 दिसम्बर तक चलना है तो इस हिसाब से चर्चा है कि मंत्रियों की शपथ 20 या 21 दिसम्बर को हो जाएगी.

दिग्गज नेताओं को मंत्री पद ऑफर किया गया 
यहां बताते चले कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मास्टरस्ट्रोक चलते हुए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने तीन मंत्रियों सहित सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था. इसके अलावा इंदौर से आने वाले राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी उनके बेटे आकाश की जगह विधानसभा की टिकट दी गई थी. विजयवर्गीय के साथ केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर प्रहलाद पटेल भी चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंच गए हैं. जबकि, तीसरे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को हार का सामना करना पड़ा. सांसदों में राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक ने जीत हासिल की लेकिन सतना से गणेश सिंह चुनाव हार गए. पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष का पद दे दिया है. अब बाकी दिग्गज नेताओं को भी मंत्री पद ऑफर किया गया है.

उचित सम्मान देने के लिए दिए हैं निर्देश 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. इसमें से प्रहलाद सिंह पटेल और कैलाश विजयवर्गीय मंत्री पद लेने से आगे पीछे हो रहे हैं. हालांकि,सूत्रों का कहना है कि पार्टी के एक शीर्ष नेता ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को प्रहलाद सिंह पटेल और कैलाश विजयवर्गीय को उचित सम्मान देने के निर्देश दिए है. इसके बाद माना जा रहा है कि यह दोनों मंत्री पद स्वीकार कर लेंगे.

ये भी पढ़ें: Post Office New Scheme: इंदौर से लॉन्च हुई डाकघर की नई योजना, मात्र 355 रुपये में होगा 5 लाख का बीमा, इन सुविधाओं की भी हुई शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget