एक्सप्लोरर

MP में अब 24 घंटे गुलजार रहेंगे बाजार, CM मोहन यादव ने श्रम विभाग के प्रस्ताव को किया मंजूर

Jabalpur News: जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रेम दुबे ने फैसले का स्वागत किया है. लंबे समय से चौबीस घंटे व्यापारिक गतिविधियों को मंजूरी देने की मांग पर सरकार ने सहमति दे दी है.

MP News: मध्य प्रदेश में अब बाजार चौबीस घंटे गुलजार रहेंगे. बाजार, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, रिसोर्ट, ऑफिस, दुकानें, आईटी सेक्टर, बिजनेस सेंटर और कंस्ट्रक्शन साइट पर 24 घंटे काम होगा. सरकार ने फिलहाल जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के साथ 16 नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर, मालनपुर, पीलूखेड़ी, मंडीदीप में 24 घंटे व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति दी है. बताया जाता है कि राज्य सरकार ने गुरुवार (13 जून) को अहम फैसला लिया. अगले 3-4 दिन में अधिसूचना जारी होने के साथ नई व्यवस्था लागू हो जाएगी.

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया गया. नई व्यवस्था में श्रमिकों के हितों का भी ध्यान रखा जायेगा. शराब और भांग की दुकानों को संचालित करने की व्यवस्था आबकारी पॉलिसी के तहत होगी. मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत फैक्ट्री प्रबंधन सप्ताह में 48 घंटे से अधिक श्रमिकों की सेवा नहीं ले सकेगा. ज्यादा काम लेने पर ओवरटाइम देना होगा. मध्य प्रदेश में लंबे समय से चौबीस घंटे व्यापारिक गतिविधियों को मंजूरी देने की मांग की जा रही थी.

24 घंटे संचालित होंगी व्यावसायिक गतिविधियां

दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी 24 घंटे व्यापारिक गतिविधियों का संचालन होगा. कहा जा रहा है कि चौबीस घंटे व्यापारिक गतिविधियों के संचालन से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. तीन पालियों में काम होने से राजस्व के साथ रोजगार का अवसर भी बढ़ेगा. 

अधिसूचना जारी होने के साथ लागू होगी व्यवस्था

हालांकि, लॉ एंड आर्डर से जुड़ी नई समस्याओं की आशंका के मद्दनेजर सरकार को अतिरिक्त साधन जुटाने होंगे. जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रेम दुबे ने फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे व्यावसायिक गतिविधियां होने से राजस्व के साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा. प्रेम दुबे ने सरकार से मांग की है कि रात को लॉ एंड ऑर्डर की समस्या को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रात को आने जाने की सुविधा के लिए बाजारों में लाइटिंग, वेरीफाइड टैक्सी सर्विस की भी जरूरत होगी. 

एमपी के बड़े शहरों में नाइट कल्चर के लिए मिली हरी झंडी, इंदौर के लोग इसके लिए कितने तैयार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget