एक्सप्लोरर

MP News: वैष्णो देवी हादसे में घायल शख्स मुआवजा लेने पहुंचा तो भेज दिया हवालात, जानें क्या है पूरा मामला?

नव वर्ष पर वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति जब मुआवजा लेने पहुंचा तो उसे मुआवजा तो नहीं मिली बदले में जेल की हवा खानी पड़ रही है. जानें क्या है पूरा मामला.

MP News: नव वर्ष पर वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे में सीतामऊ इलाके का एक व्यक्ति भी जख्मी हो गया था. जब वह कलेक्टर गौतम सिंह के पास 50 हजार का मुआवजा लेने के लिए पहुंचा तो कलेक्टर ने उसे पुलिस बुलवाकर गिरफ्तार करवा दिया. इस गिरफ्तारी के पीछे बड़ा ही रोचक तथ्य है.

यह है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी को वैष्णो देवी मंदिर में जनसैलाब के अनियंत्रित होने की वजह से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल भी हो गए. सरकार ने हादसे में घायल लोगों को 50-50 हजार मुआवजे का ऐलान किया था. इस हादसे में मंदसौर जिले के सीतामऊ इलाके में रहने वाला भवरलाल पाटीदार भी जख्मी हो गया. भवरलाल पाटीदार को जब जानकारी लगी की सरकार ₹50,000 का मुआवजा दे रही है तो वह मंदसौर कलेक्ट्रेट पहुंच गया. मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह ने भवरलाल पाटीदार को पुलिस बुलवाकर गिरफ्तार करवा दिया. दरअसल भवरलाल पाटीदार पर मंदसौर की अदालत का स्थायी वारंट था.  वह लगातार न्यायालय से फरार चल रहा था. इसी के चलते अक्टूबर 2021 को उसे स्थायी  वारंटी घोषित किया गया, तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. मंदसौर एसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी भंवरलाल पाटीदार की तलाश में पुलिस ने कई बार छापामार कार्रवाई भी की. आरोपी के पुत्र व अन्य परिवार जनों से भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया. जब भवर लाल के कलेक्ट्रेट पहुंचने की जानकारी मिली तो पुलिस टीम लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.

एनडीपीएस के मामले में था फरार

सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापत ने बताया कि साल 2012 में पंजाब के एक ट्रक से 15 किलो डोडा चूरा और 10 किलो अफीम पकड़ाई थी. इस मामले में पंजाब के दो आरोपी पकड़े गए थे जबकि 3 लोग मंदसौर जिले के थे, इनमें एक आरोपी भवरलाल पाटीदार भी था. भवरलाल पाटीदार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस चल रहा है, वह जमानत पर बाहर आया था. इसके बाद वह फरार हो गया. वह निर्धारित तारीख पर न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उस पर स्थायी वारंट था. 

कलेक्ट्रेट में कौन पहचानेगा ?

आरोपी भवरलाल पाटीदार को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि उसे कलेक्ट्रेट में भी बड़े अधिकारी पहचान लेंगे. दरअसल मध्य प्रदेश में माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.  इस अभियान का सबसे सुखद पहलू यह है कि दिन-रात आईपीएस और आईएएस अधिकारी एक दूसरे के टच में रहते हैं. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग एक साथ मिलकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इसी अभियान के चलते अपराधियों के बारे में जितनी जानकारी जिले के एसपी के पास रहती है, उतनी ही जानकारी कलेक्टर के पास भी होती है  यही वजह है कि भवरलाल चूक कर गया और कलेक्टर ने उसे गिरफ्तार करवा दिया. 

इसे भी पढ़ें :

MP News: मौसम की मार से किसानों की फसलों को नुकसान, अब शिवराज सरकार ने किया ये बड़ा एलान

रैंडम सैंपलिंग में उड़े हेल्थ टीम के होश! सागर और नरसिंहपुर में डेढ़ दर्जन स्कूली बच्चे पॉजिटिव, अभी दर्जनों की रिपोर्ट आनी बाकी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget