एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: लंपी वायरस से एमपी में 101 पशुओं की मौत, साढ़े सात हजार से ज्यादा बीमार, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

सीएम शिवराज सिंह चौहन के निर्देश पर राज्य स्तरीय रोग नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नम्बर जारी किया गया है. पशुपालकों को वायरस से जुड़ी किसी भी मदद के लिए 0755-2767583 नम्बर पर संपर्क करने को कहा गया है.

MP Lumpy Virus: मध्य प्रदेश के 26 जिलों में लंपी वायरस पशुओं के लिए कहर बन गया है. यहां अब तक 7686 पशु लंपी वायरस से प्रभावित हुए है जिसमें 101 पशुओं की मौत हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 5432 पशु ठीक भी हो गए है. पशुओं के लिए काल बनी इस बीमारी के प्रति लापरवाही और अनदेखी का विपक्षी आरोप झेल रही सरकार अब जाकर सक्रिय हुई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन (Shivraj Singh Chouhan) के निर्देश पर राज्य स्तरीय रोग नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नम्बर जारी किया गया है. पशुपालकों को लंपी वायरस से जुड़ी किसी भी मदद के लिए 0755-2767583 नम्बर पर संपर्क करने को कहा गया है.

सीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री चौहान ने पशु पालकों से अपील की है कि पशुओं में लंपी स्किन रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम पशु औषधालय या पशु चिकित्सालय में संपर्क करें. चौहान ने भोपाल में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि जैसे हम कोविड के खिलाफ लड़े थे, वैसे ही पशुओं का जीवन बचाने के लिए हम लंपी वायरस से भी लड़ेंगे.

पशुपालकों को दें बचाव की जानकारी
मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वायरस से बचाव के उपायों की जानकारी पशुपालकों को दें. ग्राम सभा बुलाकर भी सूचित करें. गौशालाओ में टीकाकरण किया जाए. संक्रमित पशुओं का आवागमन प्रतिबंधित करें. सीएम चौहान ने कहा कि इस बीमारी को पूरी गंभीरता से लें, छिपाएं नहीं और जागरूकता अभियान भी चलाएं.

लंपी वायरस के लक्षण
लंपी स्किन रोग (गांठदार त्वचा रोग) मवेशियों में होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो पॉक्सविरिडे परिवार के एक वायरस के कारण होता है. इसे नीथलिंग वायरस भी कहा जाता है. इस रोग के कारण पशुओं की त्वचा पर गांठें होती हैं. इस बीमारी के परिणामस्वरूप अक्सर दुर्बलता, कम दूध उत्पादन, खराब विकास, बांझपन, गर्भपात और कभी-कभी मृत्यु हो जाती है.

ये भी पढ़ें-

MP News: चांदी के जेवरों से भरी कार को छोड़ने के आरोप में थाना प्रभारी और 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल हुआ था वीडियो

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश के इन 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ यलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget