एक्सप्लोरर

MP बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

Election 2024 Result: MP में BJP ने सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और वे जश्न मना रहे हैं. वहीं, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है.

MP Lok Sabha Election 2024 Result: मध्य प्रदेश में 29 की 29 लोकसभा सीटों पर दर्ज करने के बाद प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. खास बात यह है कि आज भोपाल में राहत भरी बारिश हो रही है. आसमान से बरसती इस बारिश के बीच बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं और ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस कर रहे हैं. 

प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खजुराहा से प्रत्याशी वीडी शर्मा सहित तमाम दिग्गज नेता पहुंचे हैं और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है. 

बीजेपी ने छिंदवाड़ा सीट पर की जीत दर्ज 
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप कर दिया है. बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 की 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. इस बड़ी जीत पर प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाई  व आतिशबाजी भी की जा रही है. खास बात यह है कि इस चुनाव में बीजेपी ने छिंदवाड़ा सीट पर भी जीत दर्ज कर ली है. 

शंकर लालवानी ने 11 लाख वोटों से किए जीत दर्ज
मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने बीजेपी प्रत्याशियों पर आशीर्वाद के रूप में बंपर वोटों की बरसात की है. इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी रहे शंकर लालवानी ने 11 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की तो वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी 8 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं. बीजेपी के ज्यादा प्रत्याशियों की जीत भी 3 लाख से ज्यादा वोटों से हुई है. 

बीजेपी के इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
बता दें मध्यप्रदेश में 29 की 29 सीटें बीजेपी के खाते में चली गई है. भोपाल से आलोक शर्मा, इंदौर से शंकर लालवानी, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह, जबलपुर से आशीष दुबे, छिंदवाड़ा से बंटी साहू, राजगढ़ से रोडमल नागर, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो से वीडी शर्मा, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, टीकमगढ़ से डॉ. वीरेन्द्र कुमार, होशंगाबाद से चौधरी दर्शन सिंह, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान.

बीजेपी कार्यालय में है जश्न का माहौल
वहीं सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, बालाघाट से डॉ. भारती पारधी, दमोह से राहुल लोधी, सतना से गणेश सिंह, बैतूल से दुर्गादास उइके, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड से संध्या राय, सागर से लता वानखेड़, रीवा से जर्नादन मिश्रा, धार से सावित्री ठाकुर, खरगोन से गजेंद्र सिंह और देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी विजयी हुए हैं. इस विजयश्री के बाद राजधानी भोपाल के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है.

ये भी पढ़ें: ढह गया कमलनाथ का किला, इतने वोटों से छिंदवाड़ा में हारे नकुलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget