एक्सप्लोरर

Indore Murder: शादी नहीं कराई इसलिए था नाराज! इंदौर में बुजुर्ग पिता और बहन की हत्या कर फरार आरोपी गोवा से गिरफ्तार

Indore Murder Case: एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एक रिहायशी अपार्टमेंट में एक बैंक के सेवानिवृत्त अफसर कमलकिशोर धामंदे और उनकी बेटी रमा के खून में सने शव मिले थे.

अपने पिता और बहन की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे और भाई को इंदौर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया. डबल मर्डर का आरोपी घटना के बाद गोवा भाग गया था. लेकिन कहते ही अपराधी की एक गलती ही उसे अंजाम तक पहुंचाती है. आरोपी ने वह गलती की और पकड़ा गया. पढ़िए क्या है पूरा मामला.

इंदौर पुलिस ने अपनी ही बहन और पिता की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है. गोवा से पकड़े गए आरोपी ने बीते 8 नवम्बर को नवलखा के वसुधैव कुटुम्बकम अपार्टमेंट में अपने पिता किशोर धामन्दे और सगी बहन रमा अरोरा की हत्या कर दी थी. दोनों के शव अपार्टमेंट में ही पुलिस ने बरामद किए थे. घटना के बाद से ही आरोपी बेटा पुलकित घर से फरार था. पुलिस लगातार इस आरोपी की सर्चिंग कर रही थी. वहीं खोजबीन के बाद आरोपी को बैंक टांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है.

शादी नहीं की इसलिए था नाराज़
बताया जा रहा है कि आरोपी अबतक अविवाहित था और उसकी उम्र 46 वर्ष हो चुकी थी. इसलिए वह अपने पिता से नाराज चल रहा था. कुछ वक्त पहले ही आरोपी नशामुक्ति केंद्र से छूटकर आया था. वह मानसिक बीमार था और उसका उपचार भी चल रहा था. पुलिस ने बताया कि हत्या करने के 48 घंटों तक वह दोनों शवों के पास ही बैठा रहा. 

हत्या के बाद नहीं है मलाल

अपने ही पिता और बहन की हत्या करने वाले आरोपी पुलकित को दोनों हत्याएं करने का कोई मलाल नही है और वह सामान्य व्यवहार कर रहा है जैसे कुछ हुआ ही नही है. पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को उसने लॉकअप में पीने के लिए चाय की मांग की. पुलिस ने बताया कि उसने बहन की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी बहन अक्सर अपने पिता को पुलकित के खिलाफ भड़काती थी. पिता बात बात पर उसके साथ रोकटोक करते थे. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने उसे कार चलाने के लिए चाभी तक नही दी. वहीं उसकी नौकरी का पैसा भी पिता ही रख लेते थे.

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने बताया कि संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एक रिहायशी अपार्टमेंट में एक बैंक के सेवानिवृत्त अफसर कमलकिशोर धामंदे (75) और उनकी बेटी रमा (53) के खून में सने शव आठ नवंबर को मिले थे.

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त बैंक अफसर का बेटा दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था. एसीपी ने बताया कि आरोपी को उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किए जाने के बाद इंदौर लाया गया है.

उन्होंने बताया कि आरोपी सिजोफ्रेनिया (मानसिक बीमारी) का मरीज है और उसे चार बार पुनर्वास केंद्र भी भेजा जा चुका है, हालांकि वह खुद को मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ मानता है और उसने दवाइयां लेनी भी बंद कर दी थीं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में BJP या कांग्रेस! किसकी सरकार बनने के आसार? वोटिंग ट्रेंड से समझिए क्या है इतिहास

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget