एक्सप्लोरर

MP News: कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर खड़गे को कमलनाथ ने दी बधाई, कहा- नेतृत्व में मजबूत होगी पार्टी

Bhopal News: कमलनाथ ने खड़गे को जीत की बधाई देते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस नये मुकाम हासिल करेंगी व संगठन को और मजबूती मिलेगी.

MP News: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बुधवार को कांग्रेस (Congress) का नया अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को बधाई दी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावी मुकाबले में खड़गे ने लोकसभा सदस्य शशि थरूर को हराकर जीत हासिल की है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नये मुकाम हासिल करेंगी व संगठन को और मजबूती मिलेगी.’’

दिग्विजय बोले- उनके नेतृत्व में नए आयाम छूएगी कांग्रेस

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी खड़गे को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि खड़गे के अनुभव से कांग्रेस को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी नए आयाम छूएगी. इससे पहले दिन में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे को निर्वाचित घोषित किया. उन्होंने बताया कि खड़गे को 9,385 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए, जबकि 416 वोट अवैध करार दिए गए.

दलित परिवार से ताल्लुक रखते हैं खड़गे
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में कांग्रेस को करीब 24 सालों बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है. कर्नाटक से आने वाले खड़गे एक दलित परिवार से संबंध रखते हैं. मजे की बात ये हैं कि खड़के ने पहली बार 1972 में गुरमीतकल विधानसभा सीट से कर्नाटक विधानसभा  का  चुनाव लड़ा था और तब से लेकर  2008 तक लगातार 9 बार विधायक रहे. साल 2009 में उन्होंने  गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

राहुल गांधी ने दी खड़गे को जीत की बधाई
 भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि उनका वैचारिक समर्पण पार्टी के लिए बहुत काम आएगा. वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रिपोर्टरों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष तय करेंगे कि पार्टी में मेरी भूमिका क्या होगी और मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी. राहुल से जब पूछा गया कि कि क्या वह नए अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे, उन्होंने कहा, “जाहिर है”. उन्होंने टिप्पणी की कि अध्यक्ष को  हर कोई उन्हें रिपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें:

Mahakal Lok: महाकाल लोक के उद्घाटन समारोह में कितना खर्चा हुआ? पर्चा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget