एक्सप्लोरर

MP News: थप्पड़ की कीमत जान! जबलपुर में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना

MP News:  थप्पड़ की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. युवक अपनी बहन के ससुराल मेला देखने गया था. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौट पाया. जानें पूरा मामला.

MP News:  जबलपुर में एक थप्पड़ की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. आरोपी ने दीपावली के समय खेत में एक लड़की को छेड़ने पर थप्पड़ मारने वाले युवक का कत्ल करके बदला लिया. जबलपुर के मझोली इलाके में 27 दिसंबर को लापता हुए युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी शिवेश सिंह बघेल व एसडीओपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मुख्य आरोपी लवकुश बर्मन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक कटंगी के बुड़ैली निवासी 19 वर्षीय अनिल बर्मन उर्फ भुल्लु 27 दिसंबर को घर से 15 किमी दूर चंडी मेला देखने सिलहटी में अपनी बहन के घर गया था. इसके बाद से अनिल का पता नहीं चल रहा था.

आरोपी ने ऐसे की थी हत्या

पिता राजू बर्मन ने 28 दिसंबर को मझौली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. 29 दिसंबर की शाम उसकी लाश सिलहटी से चार किमी दूर ढिरहा उमरिया गांव के पास खेत में झाड़ियों के किनारे मिली थी. उसके गले में जूते की लेस लिपटी थी. मझौली पुलिस ने सिलहटी गांव के चंडी मेले में आए दुकानदारों से पूछताछ की, तब पता चला कि अनिल बर्मन को आखिरी बार लवकुश बर्मन के साथ देखा गया था. इसके बाद पुलिस ने लवकुश से कड़ी पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि दीपावली के समय खेत में एक लड़की को छेड़ने पर अनिल बर्मन ने उसे थप्पड़ मारकर अपमानित किया था. इस थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने अनिल की हत्या कर दी. गले में जूते की लेस इसलिए लपेट दी ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो.

मेला देखने गया था युवक

पुलिस के मुताबिक लवकुश भी 27 दिसंबर को चंडी मेला देखने गांव के दोजी व माखन के साथ सिलहटी गांव गया था. वहीं पर अनिल मिला तो वे लोग शराब पिलाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर गए. सिलहटी से चार किमी दूर ढिरहा उमरिया गांव के पास बैजनाथ विश्वकर्मा के खेत में बैठकर पहले उन्होंने शराब पी और फिर मारपीट कर उसके बाएं पैर के जूते की लेस खोलकर गला घोंट दिया था. तीनों आरोपी भी अनिल के गांव के हैं. लवकुश के साथ अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें :

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अब आई है ये बड़ी खबर

MP News: मध्य प्रदेश में बजट को लेकर जनता से सुझाव मांग रही शिवराज सरकार, जानिए- भेजने का पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget