एक्सप्लोरर

Jabalpur Weather Update: जबलपुर में ठंड ने फिर पकड़ा जोर, रात का तापमान 7.8 डिग्री हुआ रिकॉर्ड

Jabalpur Weather: मध्यप्रदेश के जबलपुर में सर्दी फिर बढ़ गई है. जबलपुर के मौसम केन्द्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार बुधवार को यहां अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम रहे.

Jabalpur Weather Update: मध्यप्रदेश के जबलपुर में ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है. उत्तरी हवाओं ने जबलपुर शहर को एक बार फिर शीतलहर की चपेट में ला दिया है. यहां बुधवार की रात तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. अनुमान है कि अगले एक-दो दिन में सर्दी और जोर पकड़ेगी. यहां न्यूनतम और अधिकतम और दोनों तापमान में गिरावट आई हैं. 

बुधवार की रात को  7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ तापमान
जबलपुर में बुधवार की रात को तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है. इसी तरह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान और नीचे जा सकता है. शुक्रवार से पश्चिम विक्षोभ के प्रभावी होने का पूर्वानुमान है. जिससे बादल छा सकते हैं.

मंगलवार की रात को 9.1 डिग्री दर्ज किया गया था दर्ज 
मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार की रात को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था,जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.9 दिन बात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया था.सुबह के समय नमी 63 प्रतिशत व शाम को नमी 46 प्रतिशत दर्ज की गई.

उत्तरी हवाओं की रफ्तार दिन भर परिवर्तित होती रही
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं की रफ्तार दिन भर परिवर्तित होती रही. सुबह से दोपहर तक तेज हवा चल रही थी. शाम को हवा की रफ्तार 2 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई. जबलपुर के मौसम केन्द्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार बुधवार को यहां अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम रहे. अगले दो दिन तक यही स्थिति रहेगी, जिसके बाद तापमान में उछाल आएगा.

बीते 10 वर्षों के आंकडों को देखा जाए तो सबसे कम 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 28 दिसंबर 2018 को रहा. जैकब के अनुसार जबलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1902 में दिसंबर महीने में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

जम्मू कश्मीर,लद्दाख के ऊपर बन रहे एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी होगी. वहीं मध्य प्रदेश सहित मैदानी राज्यों में बादल छाएंगे. अनुमान है कि 9 दिसंबर से आसमान में फिर बादल सक्रिय होंगे.

Khandwa Crime: ओंकारेश्वर में 10 साल की मासूम से रेप की कोशिश! 40 लोगों को पकड़ चुकी है पुलिस, नहीं मिला आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget