एक्सप्लोरर

MP News: अक्टूबर तक खुल जाएगा एमपी का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, जबलपुर में हो रहा निर्माण

Jabalpur News: जबलपुर में बन रहा प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर अक्टूबर 2024 तक पूरा हो जाएगा. इसके रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाला 193.5 मीटर लंबा केबल स्टे ब्रिज देश का सबसे लंबा होगा.

Longest Flyover In Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बन रहा सूबे का सबसे लंबा फ्लाईओवर अक्टूबर 2024 तक कंप्लीट हो जाएगा.खास बात यह है कि मदन महल रेलवे स्टेशन पर फ्लाईओवर के निर्माणाधीन 385.5 मीटर लंबे केवल स्टे ब्रिज का 193.5 मीटर हिस्सा रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा है.

रेलवे लाइन के ऊपर यह देश का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज होगा.हालांकि, फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने लक्ष्य से एक साल पीछे चल रहा है.इसके एक हिस्से पर ट्रैफिक विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चालू कर दिया गया था.

निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव डी पी आहूजा ने सोमवार (21 मई) जबलपुर में दमोह नाका से मदन महल चौक तक बन रहे प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस मौके पर आहूजा ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की और इसे अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये. 

तकनीकी पहलुओं को समझा बारीकी से
ढाई से तीन घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान आहूजा ने फ्लाई ओव्हर के मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर बन रहे केबल स्टे ब्रिज का जायजा लिया और इसके तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझा. इसके साथ ही फ्लाईओव्हर के दमोहनाका एक्स्टेंशन के कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया.

कम्प्लीट हो गया है 50 फीसदी निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग जबलपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एस सी वर्मा ने  बताया कि केंद्रीय सड़क निधि से स्वीकृत 6.85 किलोमीटर लंबा यह प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर है. इस फ्लाईओव्हर के दमोह नाका से मदन महल तक के हिस्से का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है. वहीं, दमोहनाका एक्स्टेंशन का 50 फीसदी निर्माण कार्य कंप्लीट हो गया है.

देश का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज होगा
इस दौरान यह भी बताया गया कि मदन महल रेलवे स्टेशन पर फ्लाईओवर के निर्माणाधीन 385.5 मीटर लंबे केवल स्टे ब्रिज का 193.5 मीटर हिस्सा रेलवे लाइन के ऊपर  है. यह रेलवे लाइन के ऊपर देश का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज होगा. इसका लगभग 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है. रेलवे लाइन के ऊपर केवल 40 मीटर का निर्माण कार्य शेष रह गया है.

कहा गया नियमित मॉनिटरिंग करने को
प्रमुख सचिव डी पी आहूजा ने केबल स्टे ब्रिज के निर्माण में अपनाई जा रही तकनीक को एक मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि जबलपुर में बन रहा फ्लाईओवर गुणवत्ता और तकनीकी के लिये देश भर में जाना जायेगा. उन्होंने दमोह नाका चौक पर फ्लाईओवर एक्स्टेंशन के सेगमेंट निर्माण के निरीक्षण दौरान कांट्रेक्टर को वर्क प्लान के मुताबिक निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये. विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया.

इस फ्लाईओवर के एलआईसी से लेकर महानंदा तक के हिस्से पर ट्रैफिक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू कर दिया गया था. यह भी कहा जा रहा है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने लक्ष्य से 1 साल पीछे चल रहा है. दमोहनाका एक्सटेंशन वाले हिस्से का सबसे बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: 'एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित है CBI इंस्पेक्टर राहुल राज, भोपाल में रिश्वत लेते हुए हुई थी गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिया उठा रहे लोग, 3 की मौत और 9 घायल
रतलाम: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिया उठा रहे लोग, 3 की मौत
Ujjain News: उज्जैन में मुहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई कार को विस्फोट से उड़ाया, वीडियो वायरल
उज्जैन में मुहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई कार को विस्फोट से उड़ाया, वीडियो वायरल
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
वाह रे एमपी के अफसर...! जिस महिला को कागजों में बताया मृत; अब जिंदा साबित करने की लगा रही गुहार
वाह रे एमपी के अफसर...! जिस महिला को कागजों में बताया मृत; अब जिंदा साबित करने की लगा रही गुहार

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, आरोपों के बाद से था दबाव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget