एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में टीसीएस और इंफोसिस के परिसरों के पास दिखा तेंदुआ, रिहायशी इलाके में पहुंचने पर लोगों में दहशत

Indore News: इंदौर और उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में तेंदुए हैं जो अक्सर भोजन की तलाश में शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं. इंदौर के महू में भी इससे पहले तेंदुआ नजर आया था.

Leopard Seen In Indore: इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. इंदौर के रिहायशी इलाके सुपर कॉरिडोर पर स्थानीय लोगों ने एक तेंदुए को देखा है. लोगों के मुताबिक यह तेंदुआ सुपर कॉरिडोर पर स्थित मैदानी इलाके में देखा और उसके बाद टीसीएस कंपनी के परिसर में चला गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने एक तेंदुए को टीसीएस परिसर में जाते हुए देखा है. जैसे ही लोगों ने तेंदुआ देखा, इसकी खबर उन्होंने टीसीएस प्रबंधन तक पहुंचाई. वहीं टीसीएस प्रबंधन की ओर से कंपनी के सभी प्रमुख दरवाजा को बंद कर दिया गया है और तेंदुए की सर्चिंग की जा रही है. फिलहाल तेंदुआ कहां है? यह जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को ढूंढा जा रहा है.

इससे पहले भी तेंदुआ आया था नजर 
आपको बता दें कि इंदौर और उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में तेंदुए हैं जो अक्सर भोजन की तलाश में शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं. इंदौर के महू में भी इससे पहले तेंदुआ नजर आया था, जिसे वन विभाग ने पकड़ चिड़ियाघर को सौंप दिया था. वहीं उससे पहले देवास में भी एक मानसिक तौर पर बीमार तेंदुआ लोगों के बीच घूमता नजर आया था.

आदिवासी अंचलों में भी बड़ी संख्या में देखे जाते हैं तेंदुए 
देवास में जो मानसिक तौर पर बीमार तेंदुआ नजर आया था उसका इलाज इंदौर की चिड़ियाघर में किया गया था और उसे वापस देवास भेज दिया गया था. वहीं इंदौर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित आदिवासी अंचलों में भी बड़ी संख्या में तेंदुए देखे जाते हैं जो अक्सर जानवरों को खाने के लिए आते हैं. ऐसे में तेंदुआ लोगों को भी अपना शिकार बनाता है.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की धूम! शिलान्यास के दिन मनाई जाएगी 'राम दिवाली', 11 हजार दीपकों से जगमगाएंगे बाजार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget